36th National Games 2022 : 36वें नेशनल गेम्स में झारखंड के 6 बॉक्सर लेंगे हिस्सा, वुशु टीम का कैंप शुरू

36th National Games 2022 : गुजरात में 27 सितंबर से लकर 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 36वें नेशनल गेम्स में झारखंड के छह बॉक्सर हिस्सा लेंगे. इसमें तीन पुरुष व तीन महिला बॉक्सर शामिल हैं. झारखंड टीम का कैंप जल्द ही जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा.
36th National Games 2022 : जमशेदपुर: गुजरात में 27 सितंबर से लकर 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 36वें नेशनल गेम्स में झारखंड के छह बॉक्सर हिस्सा लेंगे. इसमें तीन पुरुष व तीन महिला बॉक्सर शामिल हैं. झारखंड टीम का कैंप जल्द ही जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. गुजरात में आयोजित होने वाले 36वें नेशनल गेम्स के लिए झारखंड वुशु टीम का कैंप रांची में शुरू हो गया है. कैंप के लिए झारखंड के विभिन्न जिले से कुल 29 खिलाड़ियों को बुलाया गया है.
झारखंड के छह बॉक्सर लेंगे हिस्सा
गुजरात में 27 सितंबर से लकर 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 36वें नेशनल गेम्स में झारखंड के छह बॉक्सर हिस्सा लेंगे. इसमें तीन पुरुष व तीन महिला बॉक्सर शामिल हैं. झारखंड टीम का कैंप जल्द ही जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसमें कोच की भूमिका टाटा ट्रेनिंग सेंटर के अजीत सिंह को मिला सकता है. नेशनल गेम्स के लिए सूरज सोय (48-51 किलोग्राम), जयदेव देवगम (54-57 किलोग्राम), किरणदीप सिंह (57-60 किलोग्राम), ऋतु कुमारी (54-57 किलोग्राम), सबिहा खानम (57-60किलोग्राम), निशा कुमारी (63-66 किलोग्राम) का चयन झारखंड के संभावित टीम में किया गया है.
झारखंड वुशु टीम का कैंप शुरू
गुजरात में 27 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 36वें नेशनल गेम्स के लिए झारखंड वुशु टीम का कैंप रांची में शुरू हो गया है. कैंप के लिए झारखंड के विभिन्न जिले से कुल 29 खिलाड़ियों को बुलाया गया है. नौ अगस्त को झारखंड की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा की जायेगी. नेशनल गेम्स में वुशु के इवेंट तीन अक्टूबर से गांधीनगर में शुरू होंगे. कैंप में निशांत तिर्की (रांची), प्रशांत गोराई, दीपक महतो (सिल्ली), मो शारिक अनवर (ईस्ट सिंहभूम), राजेश लकड़ा (रांची), सन्नी देवल (कोडरमा), मोहित कुमार (रांची), सूरज कुमार (रांची), कमल नयन (रांची), अमन कुमार (धनबाद), शशिकांत महतो (सिल्ली), अविनाश कोराई (सिल्ली), तारा कुमारी (रांची), सुनीता गारी (रांची), पूर्णिमा लिंडा (रांची), कुसुम कुमारी (चतरा), श्रेया कुमारी (रांची), गीता खालको (रांची), मीनू मुंडा (रांची), लक्ष्मी (रांची), सचिन जमुदा (रांची), रोशन रजक (चतरा), मनीष मुंडा (रांची), कृष्णा कच्छप (रांची ), राकेश उरांव (रांची), आकाश उरांव (रांची), विशाल गंझू (चतरा), अंकित कुमार (चतरा), अविनाश गंझू (चतरा) हिस्सा ले रहे हैं.
रिपोर्ट : निसार, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




