वरीय संवाददाता, जमशेदपुरशादी के लिए दहेज राशि लेने के बाद लड़की को विक्षिप्त बता शादी से इनकार करने व दहेज की राशि नहीं लौटाने का मामला सामने आया है. बिरसानगर थाना में भुइयांडीह कानूभट्ठा निवासी विश्वनाथ साव के बयान पर जोन नंबर पांच निवासी राम लखन साव, संतोष कुमार, राम लखन का बड़ा बेटा, छोटा बेटा और राम लखन की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले के मुताबिक विश्वनाथ साव ने छोटी बेटी की शादी राम लखन साव के मंझला बेटा संतोष कुमार से तय की. 13 नवंबर 2014 को लड़का-लड़की साकची के होटल भोला महाराज में मिले. दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया. 16 नवंबर को रामलखन साव ने लड़की के पिता को घर बुला कर दहेज की बात पक्की की. बाइक के लिए 50 हजार रुपये देने सहित 1.25 लाख रुपये नकद देने की बात तय हुई. तीन किस्तों में विश्वनाथ साव ने लड़का पक्ष को कुल 1.70 लाख रुपये दे दिये. पांच हजार रुपये की राशि तिलक में देनी थी. लड़का पक्ष ने 20 फरवरी को तिलक और 26 फरवरी को शादी की तिथि तय कर दी. जनवरी के पहले सप्ताह में लड़के के पिता राम लखन ने लड़की को विक्षिप्त बताते हुए शादी से इनकार कर दिया. वहीं दहेज की राशि नहीं लौटायी.
BREAKING NEWS
Advertisement
बिरसानगर : दहेज लेकर शादी से किया इनकार
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरशादी के लिए दहेज राशि लेने के बाद लड़की को विक्षिप्त बता शादी से इनकार करने व दहेज की राशि नहीं लौटाने का मामला सामने आया है. बिरसानगर थाना में भुइयांडीह कानूभट्ठा निवासी विश्वनाथ साव के बयान पर जोन नंबर पांच निवासी राम लखन साव, संतोष कुमार, राम लखन का बड़ा बेटा, छोटा […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement