25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जनता के हित में आजसू पार्टी करेगी आंदोलन : प्रभारी (फोटो अशोक 1,2, 3 नाम से सिटी में होगा, एसाइन किया हुआ है)

-निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू की बैठक संवाददाता, जमशेदपुर सरकार में रहते हुए भी जनता के हित में आजसू पार्टी जन आंदोलन करेगी. उक्त बातें पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर ने निर्मल गेस्ट हाउस में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दूसरे दलों में […]

-निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू की बैठक संवाददाता, जमशेदपुर सरकार में रहते हुए भी जनता के हित में आजसू पार्टी जन आंदोलन करेगी. उक्त बातें पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी केंद्रीय महासचिव रफीक अनवर ने निर्मल गेस्ट हाउस में पार्टी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दूसरे दलों में गये लोगों की घर वापसी का प्रयास किया जायेगा. कई नेता पार्टी सुप्रीमो के संपर्क है. इस मौके पर जिला को 13 जोन में बांटा गया तथा प्रत्येक जोन में दो -दो प्रभारियों की नियुक्ति की गयी. सभी प्रभारियों को एक सप्ताह के अंदर बैठक कर पंचायत प्रभारी नियुक्त करने को कहा गया. बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव श्याम कृष्ण महतो और संचालन जिला प्रवक्ता संजय सिंह ने की. बैठक में केंद्रीय संगठन सचिव स्वपन सिंहदेव, कन्हैया सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, प्रणव मजूमदार, वनबिहारी महतो, मंगल महतो, चुनका मार्डी, प्रमोद सिंह, सुखलाल हेंब्रम, निरंजन महतो, चंदेश्वर पांडेय, तसवर खान, अली चान, नीलकमल महतो, अशोक तिवारी, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे. प्रखंड के प्रभारियों का नाम जमशेदपुर : निरंजन महतो, महेश सिंह, जमशेदपुर नगर : चंद्रगुप्त सिंह, अशोक तिवारी पटमदा: राजू कर्मकार, लखींद्र प्रधान, बोड़ाम : सुखलाल हेंब्रम, घासीराम सोरेन, पोटका : प्रणव मजूमदार, बबलू गोप, डुमरिया : चुनका माडी, हीरा दास, बहरागोड़ा : मंगल महतो, छोटू सिंह, मुसाबनी : प्रमोद सिंह, सचिन प्रसाद, धालभूमगढ़ : चंद्रेश्वर पांडेय, संतोष सिंह, घाटशिला : वनबिहारी महतो, विनोद भगत, चाकुलिया : कमल किशोर अग्रवाल, संजय सिंह, गुड़ाबांधा : रास बिहारी साव,

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें