18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

ग्रेटर जमशेदपुर का खाका हो रहा तैयार, बदलेगी पूरी व्यवस्था (संपादित)

(फोटो शहर का लगा सकते हैं)- इसके आधार पर ही तैयार होगा राज्य का बजटवरीय संवाददाता, जमशेदपुरकेंद्र और राज्य सरकार की मदद से सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत वृहद जमशेदपुर (ग्रेटर जमशेदपुर) का खाका तैयार किया जा रहा है. शहर को ग्रेटर सिटी के रूप में अलग पहचान दिलाने के लिए पूरी व्यवस्था को बदलने […]

(फोटो शहर का लगा सकते हैं)- इसके आधार पर ही तैयार होगा राज्य का बजटवरीय संवाददाता, जमशेदपुरकेंद्र और राज्य सरकार की मदद से सिटी डेवलपमेंट प्लान के तहत वृहद जमशेदपुर (ग्रेटर जमशेदपुर) का खाका तैयार किया जा रहा है. शहर को ग्रेटर सिटी के रूप में अलग पहचान दिलाने के लिए पूरी व्यवस्था को बदलने की कवायद चल रही है. इसके लिए क्षेत्र के स्लम एरिया को विकसित करने पर खास जोर दिया जा रहा है. इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है. आने वाले बजट में केंद्र और राज्य सरकार जमशेदपुर के विकास को लेकर प्रावधान तय करेगी. क्षेत्र में 171 स्लम एरियावर्तमान में कराये गये सर्वे के अनुसार यहां कुल 171 स्लम एरिया हैं. इनमें मानगो, जमशेदपुर अक्षेस, जुगसलाई नगरपालिका के साथ आदित्यपुर नगर पर्षद शामिल हैं. इन स्लम एरिया में 47,935 घर हैं. यहां कुल 2 लाख 42 हजार 327 लोग रहते हैं. अंतिम दौर के सर्वे में आदित्यपुर और मानगो के कुछ एरिया को शामिल किया जाना है. इस सर्वे में आवास कच्चा है या पक्का, वैध है या अवैध, यहां के निवासियों के आमदनी का स्रोत क्या है, औसत आमदनी क्या है, यातायात व्यवस्था क्या है आदि की जानकारी ली जा रही है. स्लम एरिया के विकास का खाका तैयार हो रहा है : विशेष पदाधिकारीभारत सरकार के निर्देश के मुताबिक स्लम एरिया के विकास के लिए योजना तैयार की जा रही है. इससे संबंधित सभी बिंदुओं पर काम चल रहा है. -दीपक सहाय, विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अक्षेस

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel