7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

शोभा यात्रा के साथ भगवान चित्रगुप्त की 16 प्रतिमाओं का विसर्जन (फोटो होगा)

वरीय संवाददाता,जमशेदपुरसाकची एडीएल स्कूल के पास से शोभा यात्रा निकाल कर शहर के अलग-अलग स्थानों में स्थापित भगवान चित्रगुप्त की 16 प्रतिमाओं का साकची स्वर्णरेखा घाट में विसर्जन किया गया. सोनारी, कदमा, बागबेड़ा, मकमदपुर, परसुडीह, टेल्को, राहरगोड़ा, बर्मामाइंस, भालूबासा, विद्यापति नगर, एग्रिको, बारीडीह, बारीडीह बस्ती, गोलमुरी, मानगो, साकची, बिष्टुपुर,गोविंदपुर चित्रगुप्त समिति की प्रतिमाएं एडीएल स्कूल […]

वरीय संवाददाता,जमशेदपुरसाकची एडीएल स्कूल के पास से शोभा यात्रा निकाल कर शहर के अलग-अलग स्थानों में स्थापित भगवान चित्रगुप्त की 16 प्रतिमाओं का साकची स्वर्णरेखा घाट में विसर्जन किया गया. सोनारी, कदमा, बागबेड़ा, मकमदपुर, परसुडीह, टेल्को, राहरगोड़ा, बर्मामाइंस, भालूबासा, विद्यापति नगर, एग्रिको, बारीडीह, बारीडीह बस्ती, गोलमुरी, मानगो, साकची, बिष्टुपुर,गोविंदपुर चित्रगुप्त समिति की प्रतिमाएं एडीएल स्कूल के पास पहुंची. एक साथ सभी प्रतिमाएं साकची स्वर्णरेखा घाट पहुंची जहां विसर्जन किया गया. शोभा यात्रा में पूर्व ट्रैफिक डीएसपी राकेश मोहन सिन्हा, झामुमो नेता प्रमोद लाल, भाजपा नेता राजकुमार श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, एके अंबष्टा, एसएसपी श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिन्हा, शंभू नाथ श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, आरएन वर्मा, टीएन वर्मा, रामचंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, अमर कुमार श्रीवास्तव, नवीन कुमार सिन्हा, ब्रिज मोहन प्रसाद, अनिल कुमार अधिवक्ता, संतोष कुमार, हरवंश लाल श्रीवास्तव, अधिवक्ता शंभू दयाल, रामानंद लाल, केएम प्रसाद, आलोक कुमार सिन्हा समेत काफी संख्या मंे चित्रांश परिवार के लोग शामिल हुए.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel