आशीष डे के घर पर फायरिंग मामले में अखिलेश सिंह बरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पुलिस किसी के भी खिलाफ साक्ष्य नहीं जुटा सकी जमशेदपुर : श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे के घर पर फायरिंग करने के मामले में अंतिम आरोपी अखिलेश सिंह को शुक्रवार को एडीजे नौ की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले में अमलेश सिंह, विनोद सिंह, मनोरंजन सिंह लल्लू और बंटी जायसवाल […]
विज्ञापन
पुलिस किसी के भी खिलाफ साक्ष्य नहीं जुटा सकी
जमशेदपुर : श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे के घर पर फायरिंग करने के मामले में अंतिम आरोपी अखिलेश सिंह को शुक्रवार को एडीजे नौ की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले में अमलेश सिंह, विनोद सिंह, मनोरंजन सिंह लल्लू और बंटी जायसवाल को पूर्व में ही साक्ष्य के अभाव में कोर्ट से बरी हो चुके हैं. आरोपी पक्ष की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया क साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने अखिलेश सिंह समेत अन्य आरोपियों को केस से बरी कर दिय��� है.
मालूम हो कि 16 मई 2008 को साकची आमबगान के पास स्थित श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की थी. मामले में पुलिस ने अखिलेश सिंह समेत अमलेश सिंह, विनोद सिंह, मनोरंजन सिंह लल्लू और बंटी जायसवाल को आरोपी बनाया था लेकिन पुलिस किसी के खिलाफ ठोस साक्ष्य अथवा गवाह कोर्ट में पेश नहीं कर सकी. इसका लाभ आरोपियों को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










