जेपीएससी को नहीं पता अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का नाम

संदीप सावर्ण, जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने प्रथम सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा की उत्तरपुस्तिका (आंसर-की) जारी की है. इसमें करीब 20 प्रश्नों के उत्तर गलत हैं. इससे परीक्षार्थी ऊहापोह में हैं. साथ ही आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कारण है कि अक्तूबर में हुई पांचवीं सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा में […]
संदीप सावर्ण, जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने प्रथम सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा की उत्तरपुस्तिका (आंसर-की) जारी की है. इसमें करीब 20 प्रश्नों के उत्तर गलत हैं. इससे परीक्षार्थी ऊहापोह में हैं. साथ ही आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं. कारण है कि अक्तूबर में हुई पांचवीं सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा में जो सवाल पूछे गये थे, उसी में से 20 सवाल हू-ब-हू इस परीक्षा में भी पूछे गये. गौरतलब है कि प्रथम सीमित उपसमाहर्ता परीक्षा तीन जनवरी को हुई थी. इस परीक्षा में 50 सीटों के लिए राज्य के कुल 2053 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




