डॉ मिर्जा को उम्रकैद, फैसला सुन चेहरे पर छायी मायूसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मेडिट्रिना अस्पताल की अॉपरेशन मैनेजर चयनिका हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुना दिया. एडीजे वन राधा कृष्ण की अदालत ने आरोपी डॉ मिर्जा को उम्रकैद की सजा सुनायी. साथ ही उस पर 32 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माने की राशि चयनिका के पिता अरुण कुमार को मुआवजे के रूप […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मेडिट्रिना अस्पताल की अॉपरेशन मैनेजर चयनिका हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने फैसला सुना दिया. एडीजे वन राधा कृष्ण की अदालत ने आरोपी डॉ मिर्जा को उम्रकैद की सजा सुनायी. साथ ही उस पर 32 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माने की राशि चयनिका के पिता अरुण कुमार को मुआवजे के रूप में दी जायेगी. बता दें कि 3 नवंबर 2017 की रात चयनिका की हत्या कर दी गयी थी.
4 नवंबर को अहले सुबह पुलिस को टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर बंद एक बैग में चयनिका का शव मिला था. तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था. इस मामले में अपर लोक अभियोजक आरएन तिवारी ने कोर्ट में पैरवी की थी. सजा सुनाने के दौरान डॉ मिर्जा भी कोर्ट में मौजूद था और सजा सुनते ही उनके चेहरे पर मायूसी छी गयी.
कोर्ट के फैसले के बाद डॉ मिर्जा को कोर्ट हाजत में बंद कर दिया गया, जिसके बाद उसको घाघीडीह जेल भेज दिया गया. इधर, कोर्ट के फैसले से चयनिका के परिजन खुश है. कोर्ट ने 21 दिसंबर को आरोपी को दोषी करार दिया था. कोर्ट ने उन्हें धारा 302 (हत्या) और धारा 201 साक्ष्य छुपाने में दोषी पाया है. मामले में अदालत में 13 लोगों की गवाही हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










