आग से दो महिलाएं झुलसीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे वैसे आग तापने के क्रम में जलने का मामला सामने आ रहा है. इसी क्रम में रविवार को भी दो महिला झुलसकर एमजीएम अस्पताल पहुंची. पहला मामला सरायकेला खरसावां रामचमरू निवासी 55 वर्षीय सुबो महतो रविवार की सुबह ठंड से बचने के लिए पुआल चलाकर आग ताप […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे वैसे आग तापने के क्रम में जलने का मामला सामने आ रहा है. इसी क्रम में रविवार को भी दो महिला झुलसकर एमजीएम अस्पताल पहुंची. पहला मामला सरायकेला खरसावां रामचमरू निवासी 55 वर्षीय सुबो महतो रविवार की सुबह ठंड से बचने के लिए पुआल चलाकर आग ताप रही थी. इसी क्रम में उनकी साड़ी में आग लग गयी.
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों आकर आग बुझाया और उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहीं, दूसरी घटना मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 में घटी. 30 वर्षीय नाजरा प्रवीण रविवार की सुबह लकड़ी जलाकर आग ताप रही थी. उसी दौरान पहने हुए ऊनी कपड़ों में आग लग गई.
महिला के पति मो. ताज ऑटो चलाने गए हुए थे और घर पर सिर्फ दो बच्चे थे. मां को जलता देख बच्चों ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. पड़ोसियों ने आग बुझाया और आनन-फानन में उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वह इलाजरत है. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.
दुर्घटना में मृत वृद्धा की हुई पहचान : सोनारी मरीन ड्राइव में शनिवार को सड़क हादसे में मृत वृद्धा की पहचान हो गयी है. वृद्धा सोनारी खूंटाडीह की रहने वाली उर्मिला बागती हैं. उनकी बहू रूपा ने रविवार को शव की शिनाख्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










