पुरुष आयोग बनाने के लिए 50 फीट के बैनर पर 500 लोगों ने किये हस्ताक्षर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2019 8:49 AM
जमशेदपुर : पुरुष आयोग बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर सेव इंडियन इनोसेंट फैमिली की अोर से रविवार को साकची गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान में कोलकाता की नंदनी भट्टाचार्य समेत हैदराबाद, झारसुगुड़ा समेत देश के अन्य हिस्सों से लोग शामिल हुए. 50 फीट के बैनर पर पांच सौ ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर […]
जमशेदपुर : पुरुष आयोग बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर सेव इंडियन इनोसेंट फैमिली की अोर से रविवार को साकची गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान में कोलकाता की नंदनी भट्टाचार्य समेत हैदराबाद, झारसुगुड़ा समेत देश के अन्य हिस्सों से लोग शामिल हुए. 50 फीट के बैनर पर पांच सौ ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किये.
फैमिली के महासचिव पूर्व सैनिक रामनाथ दास ने बताया कि देश भर में महिला उत्पीड़न कानून, दहेज प्रताड़ना का दुरुपयोग किया जा रहा है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े के अनुसार प्रत्येक वर्ष 50 हजार से ज्यादा माता, बहनों, पुत्रों व भाइयों को जेल जाना पड़ता है तथा आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










