शहीद निर्मल दा की 69वीं जयंती पर जुटेंगे शिबू, हेमंत समेत यूपीए के विधायक व नेता
Updated at : 25 Dec 2019 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

सुबह आठ बजे प्रभात फेरी, नौ बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा 11.45 बजे चमरिया गेस्ट हाउस में दी जायेगी श्रद्धांजलि, दोपहर तीन बजे से उलियान में सभा जमशेदपुर : कदमा के उलियान में बुधवार से शहीद निर्मल महतो की 69वीं जयंती पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जायेगा. बुधवार को पहले दिन सुबह सात बजे […]
विज्ञापन
सुबह आठ बजे प्रभात फेरी, नौ बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा
11.45 बजे चमरिया गेस्ट हाउस में दी जायेगी श्रद्धांजलि, दोपहर तीन बजे से उलियान में सभा
जमशेदपुर : कदमा के उलियान में बुधवार से शहीद निर्मल महतो की 69वीं जयंती पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन किया जायेगा. बुधवार को पहले दिन सुबह सात बजे ईचागढ़ की नवनिर्वाचित विधायक सविता महतो के साथ परिवार के सभी लोग समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके बाद नौ बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि दी जायेगी.
फिर दोपहर 11.45 बजे बिष्टुपुर चमरिया गेस्ट हाउस में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. दोपहर तीन बजे से उलियान में सभा का आयोजन किया जायेगा. इसमें बतौर मुख्य अतिथि दिशोम गुरु शिबू सोरेन शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यूपीए के सभी नवनिर्वाचित विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, मंत्री के अलावा झारखंड, बंगाल, ओड़िशा के नेता व कार्यकर्ता आमंत्रित किये गये हैं.
समारोह के लिए स्मारक समिति की संरक्षक सह विधायक सविता महतो व अध्यक्ष लालटू महतो टीम के साथ समन्वयन बनाकर समाधि स्थल व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, रंगरोगन, लाइट व फूलों से सजावट करवा रहे हैं. वहीं, पांच हजार लोगों के बैठने लिए बड़ा कैनवास पंडाल अौर नेताओं के लिए स्टेज बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




