अक्तूबर-नवंबर 2020 में होंगे पंचायत चुनाव, 10 करोड़ खर्च होने का अनुमान

जमशेदपुर : 2020 के अक्तूबर- नवंबर में पंचायत चुनाव होने की संभावना है. पंचायती राज विभाग ने जिला पंचायती राज विभाग से चुनाव में होने वाले खर्च का बजट मांगा है. जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार पंचायत चुनाव में 10 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. 2015 नवंबर-दिसंबर में पंचायत […]
जमशेदपुर : 2020 के अक्तूबर- नवंबर में पंचायत चुनाव होने की संभावना है. पंचायती राज विभाग ने जिला पंचायती राज विभाग से चुनाव में होने वाले खर्च का बजट मांगा है. जिला पंचायती राज कार्यालय द्वारा भेजी गयी रिपोर्ट के अनुसार पंचायत चुनाव में 10 करोड़ खर्च होने का अनुमान है. 2015 नवंबर-दिसंबर में पंचायत चुनाव हुए थे. पंचायत प्रतिनिधियों के पांच वर्ष का कार्यकाल अक्तूबर -नवंबर 2020 में समाप्त होगा. जिले में 2748 वार्ड सदस्य, 231 मुखिया, 275 पंचायत समिति सदस्य अौर 27 जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




