गाेलमुरी से गायब युवती घाटशिला से हुई बरामद

Updated at : 15 Dec 2019 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
गाेलमुरी से गायब युवती घाटशिला से हुई बरामद

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र से गरुड़बासा, प्रकाशनगर में रहने वाली मोना चटर्जी को 24 घंटे के अंदर शनिवार को घाटशिला रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया. मोना को उसका कोई परिचित युवक गलत नियत से बहला-फुसला कर ले गया था. मोना ने युवक का नाम शिवा कर्मकार बताया है, लेकिन वह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र से गरुड़बासा, प्रकाशनगर में रहने वाली मोना चटर्जी को 24 घंटे के अंदर शनिवार को घाटशिला रेलवे फाटक के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया. मोना को उसका कोई परिचित युवक गलत नियत से बहला-फुसला कर ले गया था. मोना ने युवक का नाम शिवा कर्मकार बताया है, लेकिन वह कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी वह नहीं दे पा रही.

यह बात सामने आयी है कि मोना उसे अच्छी तरह पहचानती है. शनिवार को अखबारों में खबर छपने के बाद युवक मोना को घाटशिला रेलवे फाटक पर छोड़कर फरार हो गया. शिवा ने मोना को सौ रुपये देकर घर जाने की बात कही. वहीं मोना को खोजने में हुरलुंग पंचायत के पूर्व उप मुखिया राजेश कर्मकार और वार्ड मेंबर रीता लोहार, विजय ओझा, हरजीत सिंह, सुखदेख कर्मकार शुक्रवार से जुटे थे. उन्हें किसी परिचित ने मोना के घाटशिला में होने की सूचना दी. इसके बाद वे लोग वहां पहुंचे और मोना को घर ले आये.

परिवार वालों ने इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी है. युवती ने खुद के साथ कुछ भी गलत होने से इनकार किया है. मालूम हो कि शुक्रवार को टिनप्लेट चौक से मोना के अचानक गायब हो जाने पर उसकी बहन सविता चटर्जी ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. युवती के मिल जाने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola