धातकीडीह : घर में घुस कर ठेकेदार पर हमला
Updated at : 02 Dec 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : धातकीडीह लाइन नंबर पांच में रहने वाले जुस्को के वेंडर (ठेकेदार) मजहर हुसैन के ऊपर घर में घुस कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. मामला रविवार शाम चार बजे की है. पिटाई से घायल मजहर को परिजनों ने टीएमएच में एडमिट कराया है. घटना के संबंध में मजहर के भाई […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : धातकीडीह लाइन नंबर पांच में रहने वाले जुस्को के वेंडर (ठेकेदार) मजहर हुसैन के ऊपर घर में घुस कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है.
मामला रविवार शाम चार बजे की है. पिटाई से घायल मजहर को परिजनों ने टीएमएच में एडमिट कराया है. घटना के संबंध में मजहर के भाई ने बताया कि शनिवार दोपहर उनके भतीजे सुलेमान हुसैन को कुछ युवक धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में मारपीट की थी. इसमें सुलेमान के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आयी थी. शनिवार की रात उसका इलाज कराया गया था. शनिवार को मारपीट के बाद वही लड़के दोबारा रविवार दोपहर 25 से 30 की संख्या में घर पहुंच गये और सुलेमान पर हमला कर दिया. लाठी डंडे से लैस आये युवकों को घर में मौजूद मजहर ने रोकना चाहा, तो सभी ने उनके ऊपर हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी.
ज्यादा की संख्या में युवकों के होने के कारण घर वाले उनका मुकाबला नहीं कर पाये. इसका फायदा हमलावर उठाये और घटना को अंजाम देकर आराम से चले गये. परिवार वालों के अनुसार शनिवार को सुलेमान के साथ मारपीट मामले में परिवार वाले बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने का नतीजा है कि रविवार को फिर उनके घर पर हमला किया गया.
परिवार वालों के अनुसार हमला करने वाले सभी युवक शास्त्रीनगर और भालूबासा क्षेत्र के रहने वाले हैं. परिवार वालों के अनुसार हमलावरों में भालूबासा का सलमान, शास्त्रीनगर का तौकीर उर्फ गोरा, मजहर उर्फ गुड्डन, जैद व फरदीन नाम के युवक शामिल हैं. इसमें से सभी युवकों पर अलग-अलग मामला दर्ज है. घटना के बाद से परिवार वाले दहशत हैं और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




