मजदूरों से भरी पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत, दर्जनों घायल
Updated at : 01 Dec 2019 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बड़दही पहाड़ी के समीप शुक्रवार की रात 11 बजे पिकअप वैन के खाई में पलट जाने से उस पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी. इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है. पिकअप पर 30 मजदूर सवार थे जो छत ढलाई का काम कर घाटशिला से लौट […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के बड़दही पहाड़ी के समीप शुक्रवार की रात 11 बजे पिकअप वैन के खाई में पलट जाने से उस पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी. इसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है. पिकअप पर 30 मजदूर सवार थे जो छत ढलाई का काम कर घाटशिला से लौट रहे थे.
बड़दही के पास पहाड़ी की ऊंचाई वाली सड़क पर लोड पिकअप पलटकर खाई में जा गिरी. पिकअप के उलटने से उस पर सवार सभी मजदूर नीचे गिर गये, जिसमें दो गाड़ी के नीचे दब गये. इसमें रोहिन सिंह (21) व सुकुलमनी सोरेन (18) की मौके पर ही मौत हो गयी.
दुर्घटना में दर्जनों दर्जनों मजदूर घायल हो गये. सभी को पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. बोड़ाम पुलिस ने पिकअप जब्त कर लिया है. पिकअप में क्षमता से अधिक लोगों को चढ़ाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर सकती है. मृतक के परिजन ठेकेदार से मुआवजा की मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




