स्कूली बच्चों के बीच मारपीट एबीवीपी ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल साउथ पार्क में सोमवार को अंतिम पीरियड में स्कूल के 10वीं व 12वीं के बच्चों के बीच आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसमें 12वीं के एक छात्र ने 10वीं के एक छात्र को एक थप्पड़ जड़ दिया. इसमें 10वीं के छात्र के चश्मे का कांच फ्रेम से […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जुस्को स्कूल साउथ पार्क में सोमवार को अंतिम पीरियड में स्कूल के 10वीं व 12वीं के बच्चों के बीच आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसमें 12वीं के एक छात्र ने 10वीं के एक छात्र को एक थप्पड़ जड़ दिया. इसमें 10वीं के छात्र के चश्मे का कांच फ्रेम से बाहर निकल गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
हालांकि स्कूल प्रबंधन को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने छात्र का इलाज करवाया. साथ ही दोनों छात्रों ने लिखित रूप से अपनी गलती स्वीकारी. वहीं घटना की सूचना मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े कुछ नेता पहुंच गये अौर उन्होंने स्कूल कैंपस में हंगामा शुरू कर दिया. प्रिंसिपल पर दबाव बनाने लगे कि 12वीं के छात्र के माता-पिता को बुलाया जाये.
वहीं सभी को समझाने का प्रयास किया गया. स्कूल कैंपस में किये गये इस हंगामे से स्कूली बच्चे सहम गये थे. हंगामे के बाद पुलिस गश्ती टीम पहुंची. पड़ताल के बाद पाया गया कि दो बच्चों के बीच के मामूली बात को जबरन तूल देने का प्रयास नेताअों की अोर से किया जा रहा था. पुलिस द्वारा समझाने के बाद सभी वापस चले गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola