जमशेदपुर : दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई नहीं करने पर बदले गये आइओ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को सीडब्लूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की ने पीड़िता व उसके पिता के साथ सिटी एसपी से मुलाकात की. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अनुसंधानकर्ता को हटाने की मांग एसपी सुभाषचंद्र जाट से की. केस को समझने के बाद एसपी ने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को सीडब्लूसी की अध्यक्ष पुष्पा रानी तिर्की ने पीड़िता व उसके पिता के साथ सिटी एसपी से मुलाकात की. उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और अनुसंधानकर्ता को हटाने की मांग एसपी सुभाषचंद्र जाट से की.
केस को समझने के बाद एसपी ने आइओ प्रभुनाथ सिंह से केस लेकर जांच का जिम्मा महिला थाना प्रभारी को सौंप दिया है. पीड़िता के अनुसार चाचा के साले ने उसके साथ ज्यादती की है. इसके लिए चाचा-चाची भी जिम्मेदार है. यह मामला मानगो थाना में दर्ज है. पीड़िता के पिता के पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही थी जबकि छोटा भाई केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










