19 अौर 20 को लगेगा विशेष कैंप, छूटे हुए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर चलेगा अभियान

जमशेदपुर : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की. इसमें शामिल उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला, एसएसपी अनूप बिरथरे, डीआरडीए की निदेशक अनिता सहाय, उप निर्वाचन पदाधिकारी केएन नाग ने जिले में की गयी तैयारियों की जानकारी दी. […]
जमशेदपुर : राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विधानसभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की. इसमें शामिल उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला, एसएसपी अनूप बिरथरे, डीआरडीए की निदेशक अनिता सहाय, उप निर्वाचन पदाधिकारी केएन नाग ने जिले में की गयी तैयारियों की जानकारी दी.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 19 एवं 20 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाने तथा छूटे हुए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाने का आदेश दिया. एसएसपी ने जानकारी दी कि छह माह केे 70 वारंट लंबित हैं तथा अन्य लगभग 580 गैर जमानतीय वारंट लंबित हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने छह माह से लंबित वारंटों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










