शाश्वत की मौत की जांच शुरू, दोस्तों की तलाश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के छात्र शाश्वत दीक्षित की मौत के मामले में बिष्टुपुर पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शाश्वत के सहयोगियों के बारे में जानकारी ली. शाश्वत के अधिकांश साथ एक्सएलआरआइ छोड़कर अलग-अलग जगह काम कर रहे हैं. पुलिस शाश्वत के रूम मेट का पता लगा रही है, ताकि उससे […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ के छात्र शाश्वत दीक्षित की मौत के मामले में बिष्टुपुर पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शाश्वत के सहयोगियों के बारे में जानकारी ली. शाश्वत के अधिकांश साथ एक्सएलआरआइ छोड़कर अलग-अलग जगह काम कर रहे हैं. पुलिस शाश्वत के रूम मेट का पता लगा रही है, ताकि उससे पूछताछ कर सके. पुलिस का ध्यान यह पता लगाने पर है कि शाश्वत रात दो बजे से सुबह सवा पांच बजे तक कहां था.
आपके शहर में
विज्ञापन
वह इतनी सुबह गर्ल्स हॉस्टल की ओर क्या करने जा रहा था? पुलिस के सामने अहम सवाल यह है कि जब शाश्वत के चार दोस्तों ने होटल और एक्सएलआरआइ परिसर में साथ शराब पी और खाना खाया, तो किसी को कुछ नहीं हुआ, फिर शाश्वत के शरीर में जहर कहां से आया.
शाश्वत की मौत जहर से होने की सूचना पर उसके माता-पिता समेत परिजन भी हैरान हैं. शाश्वत दीक्षित गत 18 जनवरी को एक्सएलआरआइ कैंपस के ही गर्ल्स हॉस्टल मदर टेरेसा रेजीडेंस के गेट पर पड़ा मिला था. उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
शाश्वत के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे. एफएसएल से बिसरा रिपोर्ट में शाश्वत की मौत जहर से होने की बात सामने आने के बाद पुलिस केस की गहराई से जांच कर रही है.
शाश्वत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने एक्सएलआरआइ में भी जाकर जांच की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी शाश्वत के घरवालों को भी दे दी गई है.
राजेश प्रकाश सिन्हा, थाना प्रभारी, बिष्टुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन