कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 2:09 AM
जमशेदपुर : बोड़ाम थाना अंतर्गत कुइयानी गांव के रतन मांझी (52) ने मंगलवार को कीटनाशक पीकर खुदकुशी का प्रयास किया. कीटनाशक खाने की जानकारी मिलने पर रतन की पत्नी उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर गयी, जहां स्थित गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल रतन की स्थित गंभीर बनी हुई है. […]
जमशेदपुर : बोड़ाम थाना अंतर्गत कुइयानी गांव के रतन मांझी (52) ने मंगलवार को कीटनाशक पीकर खुदकुशी का प्रयास किया. कीटनाशक खाने की जानकारी मिलने पर रतन की पत्नी उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर गयी, जहां स्थित गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल रतन की स्थित गंभीर बनी हुई है.
रतन की पत्नी रत्ना मांझी ने बताया कि वे लोग खेती करते हैं. मंगलवार को वह लकड़ी लाने जंगल गयी थी. रतन धान की कटाई करने खेत में गया हुआ था. वापस आने पर उसने देखा की रतन जमीन पर गिरा पड़ा है. उसके हाथ से कीटनाशक की बू आ रही थी. रतन ने खुदकुशी का प्रयास क्यों किया, इसकी जानकारी रत्ना को नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










