दारोगा मनोज गुप्ता की कोर्ट में हुई गवाही
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय पर फायरिंग का मामला जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कार्यालय में फायरिंग के मामले में गुरुवार को घाघीडीह जेल में बंद दारोगा मनोज गुप्ता की गवाही एडीजे 13 प्रभाकर सिंह की कोर्ट में करायी गयी. घटना 8 अगस्त 2008 की है. उस समय दारोगा मनोज […]
विज्ञापन
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय पर फायरिंग का मामला
जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित कार्यालय में फायरिंग के मामले में गुरुवार को घाघीडीह जेल में बंद दारोगा मनोज गुप्ता की गवाही एडीजे 13 प्रभाकर सिंह की कोर्ट में करायी गयी. घटना 8 अगस्त 2008 की है. उस समय दारोगा मनोज गुप्ता ही कदमा थाना प्रभारी और केस के अनुसंधानकर्ता था. वर्तमान में मनोज गुप्ता सोनारी नौलखा अपार्टमेंट में पटना मीठापुर निवासी सीमा देवी की हत्या और पत्नी पूनम गुप्ता व चंदन श्रीवास्तव पर फायरिंग के मामले में जेल में बंद है.
गुुरुवार की सुबह पुलिस हिरासत में दारोगा मनोज गुप्ता को कोर्ट में पेश किया गया. एडीजे 13 प्रभाकर सिंह की कोर्ट में गवाही के बाद मनोज गुप्ता कोर्ट परिसर में खुले में घूम रहा था. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाजत में ले जाना चाहा, लेकिन मनोज गुप्ता ने उन्हें फटकार लगा दी.
सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी अंजनी कुमार कोर्ट पहुंचे. उन्होंने मनोज गुप्ता को हाजत में बंद कराया. 8 अगस्त 2008 को कदमा बाजार में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में बंटी जायसवाल, मनोरंजन सिंह उर्फ लल्लू और अखिलेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. बंटी जायसवाल और मनोरंजन सिंह लल्लू को अदालत पूर्व में ही बरी कर चुकी है, अखिलेश सिंह के खिलाफ कोर्ट में मामला विचाराधीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










