एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए टूटेेंगे 38 मकान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : गोविंदपुर में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर व हैंगिंग ब्रिज के रास्ते में आने वाले 38 मकानों पर बुलडोजर चलना तय हो गया है. 38 मकान मालिकों को प्रशासन ने 12 जुलाई तक स्थान खाली करने का अादेश दिया है. जमशेदपुर के अंचलाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि सर्वे में 47 मकानों को चिह्नित […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : गोविंदपुर में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर व हैंगिंग ब्रिज के रास्ते में आने वाले 38 मकानों पर बुलडोजर चलना तय हो गया है. 38 मकान मालिकों को प्रशासन ने 12 जुलाई तक स्थान खाली करने का अादेश दिया है.
जमशेदपुर के अंचलाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि सर्वे में 47 मकानों को चिह्नित किया गया था लेेकिन 38 मकानों को तोड़ने का अंतिम निर्णय लिया गया है. अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर 12 जुलाई तक स्थान खाली करने को कहा गया है.
इस अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर अभियान चलाकर अवैध कब्जा हटाया जायेगा. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारी कर ली गयी है. गौरतलब है कि गोविंदपुर में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए अन्ना चौक से किये गये सर्वे में 47 मकानों को बाधा के रूप में चिह्नित किया गया था. यहां रहने वाले कुछ लोगों ने सीओ कार्यालय से जारी नोटिस के जवाब में जमीन से संबंधित कागजात जमा कराये हैं.
इसे देखते हुए 38 मकानों को अतिक्रमण की सूची में शामिल कर ताेड़ने की कार्रवाई की जा रही है. पथ निर्माण विभाग के अनुसार अतिक्रमण के कारण एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में विलंब हो रहा है. बुधवार को एसडीओ ने पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी को अवैध कब्जा हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




