फंदे से लटका मिला एएसआइ का शव

Updated at : 26 Jun 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला एएसआइ का शव

जमशेदपुर : चाकुलिया थाना में पदस्थापित एएसआइ याकूब आइंद (40) का शव मंगलवार की शाम थाना के पुराने भवन (16 फीट ऊंचा) में फंदे से लटका मिला. एएसआइ का शव लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे फंदे से झूल रहा था. उनका पैर जमीन से करीब साढ़े तीन फीट ऊंचाई पर था. याकूब की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : चाकुलिया थाना में पदस्थापित एएसआइ याकूब आइंद (40) का शव मंगलवार की शाम थाना के पुराने भवन (16 फीट ऊंचा) में फंदे से लटका मिला. एएसआइ का शव लोहे के एंगल में रस्सी के सहारे फंदे से झूल रहा था. उनका पैर जमीन से करीब साढ़े तीन फीट ऊंचाई पर था. याकूब की जेब में एक टार्च मिला है.

घटनास्थल पर उनका चप्पल और पानी का बोतल भी मिला है. एएसआई मंगलवार की सुबह 7 बजे से बैरक से गायब थे. उनका मोबाइल उनके बिस्तर पर स्विच ऑफ कर रखा हुआ था. याकूब वर्ष 2018 से चाकुलिया थाना में पदस्थापित थे. उन्हें कुछ माह पूर्व ही एएसआई में प्रोन्नति मिली थी. वे काम को लेकर काफी तनाव में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola