चोरी के जेवर खपाने वाला धराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jun 2019 2:54 AM
जमशेदपुर : बिष्टुपुर व कदमा में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अजहर इमाम उर्फ पॉकेटमार गैंग से जुड़े एक और सदस्य मो इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरोह के सदस्य चोरी के आभूषण आदित्यपुर निवासी राकेश ठक्कर के अलावा धातकीडीह निवासी व वाहन चोरी के आरोपी मो इकबाल […]
जमशेदपुर : बिष्टुपुर व कदमा में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अजहर इमाम उर्फ पॉकेटमार गैंग से जुड़े एक और सदस्य मो इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरोह के सदस्य चोरी के आभूषण आदित्यपुर निवासी राकेश ठक्कर के अलावा धातकीडीह निवासी व वाहन चोरी के आरोपी मो इकबाल को भी देता था.
पूछताछ में अजहर इमाम से मिली सूचना पर पुलिस ने मो इकबाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. मो इकबाल वाहन चोरी में कई जेल जा चुका है. इससे पूर्व पुलिस कदमा और बिष्टुपुर में चोरी को अंजाम देने वाले गिरोह से जुड़े पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इनके पास से चोरी का 32 ग्राम सोना, पांच मोबाइल और एक पावर बैंक बरामद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










