जमशेदपुर : जुगसलाई उपद्रव मामले में 72 नामजद समेत 200 पर केस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जुगसलाई के संत जॉन स्कूल स्थित बूथ पर बोगस मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बारी-बारी से यहां ड्यूटी देने का निर्देश जारी किया है. वहीं, जुगसलाई […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जुगसलाई के संत जॉन स्कूल स्थित बूथ पर बोगस मतदान को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को बारी-बारी से यहां ड्यूटी देने का निर्देश जारी किया है. वहीं, जुगसलाई थाना में उपद्रव करने वाले 72 नामजद समेत 200 अज्ञात के खिलाफ थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. सोमवार की सुबह सिटी एसपी प्रभात कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तैनात पुलिस बल को अलर्ट रहने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










