दो हिरणों को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : नेशनल हाइवे के पास स्थित बड़ाबांकी गांव में दो हिरणों को ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग के हवाले सौंपा. शनिवार की सुबह दो हिरणों को जंगली कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद भटकते हुए गांव पहुंच गये. ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी. जानकारी मिलने के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : नेशनल हाइवे के पास स्थित बड़ाबांकी गांव में दो हिरणों को ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग के हवाले सौंपा. शनिवार की सुबह दो हिरणों को जंगली कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद भटकते हुए गांव पहुंच गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी. जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम बड़ाबांकी गांव पहुंची. सभी ने हिरणों को अपने कब्जे में लिया. उनके बेहतर इलाज के लिए उसे टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के हवाले किया गया है. जानकारी के अनुसार टाटा जू के डॉक्टरों की टीम को हिरणों के बेहतर इलाज का प्रयास कर रही है. इस संदर्भ में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के डायरेक्टर से पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola