दीवार फांद कर क्वार्टर से लैपटॉप और सामान चोरी

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के एक्स टाइप क्वार्टर नंबर 119 के रहने वाले चिरंजीवी के घर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने लैपटॉप सहित कई सामानों की चोरी कर मौके से फरार हो गये. घटना 12 मार्च की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच की है. घटना के संबंध में चिरंजीवी ने सिदगोड़ा थाना […]
जमशेदपुर : सिदगोड़ा के एक्स टाइप क्वार्टर नंबर 119 के रहने वाले चिरंजीवी के घर में प्रवेश कर अज्ञात चोरों ने लैपटॉप सहित कई सामानों की चोरी कर मौके से फरार हो गये. घटना 12 मार्च की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच की है. घटना के संबंध में चिरंजीवी ने सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चिरंजीवी अपने परिवार के साथ बाजार गये थे. उसी दौरान चोर गिरोह के लोग पीछे का दीवार फांद कर घर में प्रवेश किये और उसके बाद दीवार पर टंगी चाभी को हुक से अपनी ओर खींच कर पीछे गेट का ताला खोला. ताला खोलने के बाद घर में प्रवेश कर लैपटॉप, गैस का पासबुक, म्यूजिक सिस्टम आदि चुरा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




