नागाडीह कांड का आरोपी जगत फर्जी दस्तावेजों के साथ धराया

Updated at : 11 Mar 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
नागाडीह कांड का आरोपी जगत फर्जी दस्तावेजों के साथ धराया

जमशेदपुर : बागबेड़ा के चर्चित नागाडीह हत्याकांड में आरोपी जगत मार्डी को पुलिस ने कई फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस द्वारा पकड़ा गया जगत मार्डी कांड का मुख्य आरोपी नहीं है. पूछताछ में यह बात सामने आयी कि नागाडीह कांड में दो जगत मार्डी आरोपी थे. मुख्य आरोपी अब भी फरार […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा के चर्चित नागाडीह हत्याकांड में आरोपी जगत मार्डी को पुलिस ने कई फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस द्वारा पकड़ा गया जगत मार्डी कांड का मुख्य आरोपी नहीं है. पूछताछ में यह बात सामने आयी कि नागाडीह कांड में दो जगत मार्डी आरोपी थे.
मुख्य आरोपी अब भी फरार है. पकड़े गये जगत मार्डी के पास से कई फर्जी कागजात मिले है. दो दिन पूर्व ही पुलिस ने गुप्त सूचना पर नागाडीह हत्याकांड का मुख्य आरोपी समझ कर जगत मार्डी को हिरासत में लिया था. पूछताछ में यह बात सामने आयी कि पुलिस को जिस जगत मार्डी की तलाश है वह कोई और है.
सिटी एसपी प्रभात कुमार ने पकड़े गये युवक से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान जगत के परिवार के लोगों ने कई दस्तावेज दिखाकर यह प्रमाणित करने का प्रयास किया यह जगत मार्डी नागाडीह कांड का आरोपी नहीं है. हालांकि बरामद दस्तावेज में कई गलतियां मिली.
दस्तावेजों में अलग-अलग जानकारी : पुलिस के अनुसार पकड़े गये जगत मार्डी के पास से मिले दस्तावेजों में अलग-अलग सूचनाएं है. दस्तावेज फर्जी तरीके से बनाये गये है. किसी में पिता का नाम अलग है तो किसी में जन्मतिथि. पुलिस ने नागाडीह और बागबेड़ा के कई लोगों से भी जगत मार्डी के बारे में जानकारी जुटायी.
इसमें पता चला कि पकड़ा गया जगत मार्डी भी नागाडीह कांड में संलिप्त था. गौरतलब है कि 18 मई 2017 को नागाडीह में व्यवसाय का प्रचार करने गये दो भाइयों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर बताकर मार डाला था. दोनों को बचाने गयी उनकी दादी और एक दोस्त की भी ग्रामीणों ने पीटकर हत्या कर दी थी.
बागबेड़ा पुलिस ने जगत मार्डी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया जगत मार्डी भी नागाडीह कांड में आरोपी है. उसके पास से फर्जी तरीके से बनाये गये कई दस्तावेज बरामद किये गये है. जगत मार्डी पर फर्जी कागजात बनवाने का भी मामला दर्ज किया जायेगा.
अनूप बिरथरे, एसएसपी, पूर्वी सिंहभूम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola