मून सिटी की नौवीं मंजिल से गिरा मजदूर परिजनों का आरोप-हत्या करके फेंक दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2019 6:32 AM
विज्ञापन
भुइयांडीह छायानगर का निवासी है मृतक अरुण उर्फ सोनू महानंद जमशेदपुर : मानगो मून सिटी के ब्लाॅक-7 की नौवीं मंजिल से गिर कर शुक्रवार को मजदूर अरुण उर्फ सोनू महानंद (28) की मौत हो गयी. सोनू को मून सिटी सोसाइटी प्रबंधन के लोग लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर […]
विज्ञापन
भुइयांडीह छायानगर का निवासी है मृतक अरुण उर्फ सोनू महानंद
जमशेदपुर : मानगो मून सिटी के ब्लाॅक-7 की नौवीं मंजिल से गिर कर शुक्रवार को मजदूर अरुण उर्फ सोनू महानंद (28) की मौत हो गयी. सोनू को मून सिटी सोसाइटी प्रबंधन के लोग लेकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भुइयांडीह छायानगर निवासी सोनू के परिवार वालों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया.
दाेपहर 1.30 बजे से शाम 6 बजे तक परिवार के लाेग बिल्डर को अस्पताल में बुलाने और वार्ता की मांग पर अड़े थे. घटना के एक घंटे बाद उलीडीह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार मून सिटी घटनास्थल पर पहुंचे.
लेकिन वहां घटना की जानकारी देने वाला कोई नहीं था. सोसाइटी के कार्यालय में ताला लगा था. यहां से थाना प्रभारी एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा. हंगामा बढ़ता देखकर आजादनगर, एमजीएम थाना प्रभारी और पटमदा डीएसपी भी अस्पताल पहुंचे. बिल्डर विकास सिंह ने शहर से बाहर होने के कारण मौके पर आने में असमर्थता जतायी, उन्होंने प्रतिनिधियों के माध्यम से शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को तत्काल 20 हजार की मदद पहुंचायी.
उलीडीह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि बिल्डर ने शहर आने पर परिवार वालों से मुआवजा पर बात करने की बात कही है. इस आश्वासन पर शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पोस्टमार्टम शनिवार को होगा. पुलिस परिजनों के आरोप की भी जांच कर रही है. लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. देर शाम डीएसपी विजय महतो ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की.
पांच फीट ऊंची दीवार के ऊपर उंगली और पैर के निशान.
जिस नौवीं मंजिल से गिर कर सोनू की मौत होने की बात कही जा रही है वहां पांच फीट ऊंची दीवार के ऊपर कचरा फेंकने की जगह है. कचरा फेंकते हुए कोई गिर जाये, ऐसी स्थिति नहीं. जांच में पहुंचे उलीडीह थाना प्रभारी को दीवार पर हाथ की उंगलियों, पंजे और दूसरी ओर पैर के निशान मिले हैं.
छत पर जाने के सभी रास्ते पर लगा था ताला. छत से ही डक का खुला स्थान है जहां से किसी के गिरने की आशंका है. पुलिस दोपहर को जांच के लिए पहुंची तो छत पर जाने के सभी दरवाजों पर ताला लगा था. एक दरवाजा छत की ओर से लॉक था. एेसे में साेनू के छत पर जाने की आशंका कम है. वह स्वीपर था, उसकी जिम्मेदारी घरों में टायलेट व कचरा की सफाई की थी.
वह छत पर क्यों गया, यह जांच का विषय है. सोनू महानंद मून सिटी अपार्टमेंट में ढाई साल से स्वीपर का काम कर रहा था. साेनू शादीशुदा है उसकी डेढ़ साल की एक बेटी है. घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी पूजा भी अस्पताल पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










