जमशेदपुर : ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण का मामला भी है लटका
Updated at : 25 Feb 2019 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एनएच 33 किनारे बड़ाबांकी के पास आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का मामला भी कई वर्षों से लटका है. इसके लिए 6.69 एकड़ रैयती जमीन अौर 24.80 एकड़ वन भूमि चिह्नित की गयी थी अौर रैयती जमीन खरीदने के लिए नगर विकास विभाग ने 66 लाख रुपये भी दिये गये थे. हालांकि वन भूमि […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एनएच 33 किनारे बड़ाबांकी के पास आधुनिक ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का मामला भी कई वर्षों से लटका है. इसके लिए 6.69 एकड़ रैयती जमीन अौर 24.80 एकड़ वन भूमि चिह्नित की गयी थी अौर रैयती जमीन खरीदने के लिए नगर विकास विभाग ने 66 लाख रुपये भी दिये गये थे.
हालांकि वन भूमि होने के कारण स्थल को उपयुक्त नहीं मानकर दूसरे स्थान पर जमीन की तलाश की जा रही है. पिछले दिनों नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव संजय बिहारी अंबष्ठ ने उपायुक्त को पत्र लिख कर ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण के लिए बड़ाबांकी के स्थान पर किसी दूसरे स्थान में 40 एकड़ जमीन चिन्हित उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था.
बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर की समीक्षा भी की गयी अौर बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए चालीस एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की अधियाचना पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को भेजी जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




