विद्यालय में मातृभाषा गौरव दिवस मनाया गया

मधुपुर : स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में गुरुवार को मातृभाषा गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलजी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूदेव प्रसाद सिंह, आरएन टैगोर के निदेश जय प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर लिया. इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत व परिचय किया गया. अतिथियों ने मातृभाषा की महत्ता के बारे […]
मधुपुर : स्थानीय महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में गुरुवार को मातृभाषा गौरव दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलजी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूदेव प्रसाद सिंह, आरएन टैगोर के निदेश जय प्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर लिया. इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत व परिचय किया गया. अतिथियों ने मातृभाषा की महत्ता के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी.
कहा कि मातृभाषा का प्रयोग अधिक से अधिक करने की जरूरत है. मातृभाषा के लगाव व उसका प्रयोग करने के प्रति छात्रों को जानकारी दिया गया. मौके पर प्रधानाचार्य शिव कुमार चौधरी, आचार्य शिव नाथ झा, इंदुबाला समेत श्रेयांशु कुमार, आकाश कुमार, दीपक कुमार, निर्जला, विनित कुमार, आदित्य, त्रिशुल कुमार, मनस्वी, निहारिका, माही, मार्केंडेय ठाकुर, किरण राय समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




