सिटी बस कर्मी बेमियादी हड़ताल पर

Updated at : 29 Jun 2014 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
सिटी बस कर्मी बेमियादी हड़ताल पर

जमशेदपुर: अप्रैल से बकाया वेतन भुगतान करने व कर्मचारियों की पीएफ राशि सार्वजनिक करने सहित अन्य मांगों के साथ सिटी बस कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड सिटी बस कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को बस ड्राइवर- कंडक्टर और खलासियों ने सिदगोड़ा स्थित डिपो पर प्रदर्शन किया. बावजूद इसके जेटीडीसी प्रबंधन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: अप्रैल से बकाया वेतन भुगतान करने व कर्मचारियों की पीएफ राशि सार्वजनिक करने सहित अन्य मांगों के साथ सिटी बस कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड सिटी बस कर्मचारी संघ के बैनर तले शनिवार को बस ड्राइवर- कंडक्टर और खलासियों ने सिदगोड़ा स्थित डिपो पर प्रदर्शन किया.

बावजूद इसके जेटीडीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों से बात तक नहीं की. प्रदर्शन में संरक्षक अजीत सिंह, अध्यक्ष गंगा प्रसाद, इंद्रमणी पांडेय, लखविंद्रर सिंह, जाफर खान, निर्मल निराला, प्रदीप झा, अनिल पाठक, कमल बख्शी, मेहर सिंह, प्रदीप शाल, जितेंद्र चौधरी, दिलीप श्रीवास्तव, संजीत सरदार, अमर सिंह, मुकेश कुमार, शंकर बहादुर, अशोक सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित थे.

हाइकोर्ट जायेगा संघ

झारखंड सिटी बस कर्मचारी संघ जेडीटीसी के खिलाफ हाइकोर्ट में याचिका दायर करेगा. संघ के संरक्षक अजीत सिंह ने कहा कि सितंबर 2010 से ही कर्मचारी पीएफ राशि को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. कर्मचारियों को वेतन, पीएफ के नाम पर लंबे समय से गुमराह किया जा रहा है. 50 बसों में से मात्र 5-6 बसें ही वर्तमान में चल रही हैं.

यात्री परेशान

सिटी बस का परिचालन बंद होने से शनिवार को यात्रियों का कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. घंटों यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे.

इन मार्गो पर चल रहीं सिटी बसें

साकची से स्टेशन

साकची से रांगामाटी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola