सोमवार से रोजा,तरावीह आज से

Updated at : 29 Jun 2014 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवार से रोजा,तरावीह आज से

जमशेदपुर: भारत में शनिवार को रमजान का चांद नहीं दिखा. अब रविवार को पूरे भारत में तरावीह पढ़ी जायेगी. सोमवार को मुसलमान माह ए रमजान का पहला रोजा रखेंगे. सऊदी अरब में शनिवार की रात से तरावीह शुरू हो गयी. कतर में रहनेवाले मानगो के अजमल खान और मकसूद अनवर खान ने बताया कि वे […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: भारत में शनिवार को रमजान का चांद नहीं दिखा. अब रविवार को पूरे भारत में तरावीह पढ़ी जायेगी. सोमवार को मुसलमान माह ए रमजान का पहला रोजा रखेंगे.

सऊदी अरब में शनिवार की रात से तरावीह शुरू हो गयी. कतर में रहनेवाले मानगो के अजमल खान और मकसूद अनवर खान ने बताया कि वे रविवार को सपरिवार स्थानीय समुदाय के साथ रोजा रखेंगे. इमारत ए शरिया के मौलाना काजी सऊद आलम ने कहा कि शनिवार को हिंदुस्तान में चांद नहीं दिखा. इसके बाद ऐलान किया गया कि पहला रोजा सोमवार से शुरू होगा. शनिवार को धातकीडीह मदरसा फैजुल उलूम में नायब मुफ्ती मौलाना मोहम्मद सलाउद्दीन की अध्यक्षता में बैठक जिसमें बताया गया कि रोजा सोमवार से होगा.

तरावीह के लिए शुरू हो गयी तैयारी
शहर की सभी मसजिदों के अलावा निजी स्तर पर भी मिल कर मुहल्लों में तरावीह का आयोजन किया जाता है. शहर की कई मसजिदों में एसी की सुविधा है जहां लोग आराम से तरावीह पढ़ते हैं. रमजान के दौरान खानकाह ओल्ड पुरुलिया रोड मदरसा फिरदौसिया में छह दिन, टिनप्लेट बनास रोड में सैयद महबूब आलम के यहां पांच दिन, जवाहरनगर मदरसा सैय्यद बिन मोहम्मद अब्दुल्लाह में आठ दिन, आजाद मैरेज हॉल में 15 दिन, मानगो रोड नंबर चार में राहत खान के यहां 10 दिन, अब्दुल रब अंजुम के यहां 15 दिन, चूना शाह कॉलोनी में 15 दिन, साकची फल मंडी में 15 दिन में खत्म तरावीह का आयोजन किया जा रहा है.

तरावीह के दौरान रहेगी बिजली
अफ्तारी, सेहरी और तरावीह के वक्त विद्युत आपूर्ति बहाल रहेगी. आजसू पार्टी के अध्यक्ष बाबर खान ने इस संबंध में सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता के साथ बातचीत की. विभाग की ओर से बताया गया कि जरूरत के मुताबिक अफ्तार के बाद लोड शेडिंग होगी. तरावीह के पहले साढ़े आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. काली मंदिर सब स्टेशन से पारडीह फीडर, चेपा पुल फीडर, मानगो फीडर, मानगो सब स्टेशन से आजादनगर फीडर, डिमना टू फीडर, कुंवर बस्ती सब स्टेशन से कुंवर बस्ती -जाकिरनगर फीडर,मुंशी मोहल्ला फीडर, में लोड शेडिंग में परिवर्तन होगा. अफ्तार के वक्त छह बजे से लेकर सात बजे लोड शेडिंग नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola