जमशेदपुर : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी मिलिंद टांडी को बिरसानगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में प्रदीप कुमार के बयान पर बिरसानगर थाना में केस दर्ज कराया गया था. मामला अगस्त 2018 का है. पुलिस ने बताया कि मिलिंद टांडी टाटा […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी मिलिंद टांडी को बिरसानगर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में प्रदीप कुमार के बयान पर बिरसानगर थाना में केस दर्ज कराया गया था. मामला अगस्त 2018 का है.
पुलिस ने बताया कि मिलिंद टांडी टाटा मोटर्स और कई नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का सरगना है. पूर्व में भी कई ठगी करने का उस पर केस दर्ज है. पूर्व में इसके गिरोह के हेनरी डेविड को पुलिस ने जेल भेजा था. लेकिन मिलिंद टांडी अब तक फरार चल रहा था.
मारपीट प्रकरण : टाटा मोटर्स के एमडी से शिकायत
जमशेदपुर. टेल्को रिक्रियेशन क्लब में टाटा मोटर्स के सुरक्षाकर्मियों द्वारा भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद की पिटाई के मामले में टाटा मोटर्स के एमडी गुइंटर बुटशेक अौर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसबी बोरवंकर से शिकायत की गयी है. अंकित आनंद ने दोनों पदाधिकारियों को इमेल भेज कर मारपीट प्रकरण की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










