जमशेदपुर : एसटीएफ की छापेमारी बिलाल मांझी गिरफ्तार
Updated at : 02 Feb 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एएसपी प्रणव आनंद झा के नेतृत्व में एसटीएफ ने राहरगोड़ा चौक पर घेराबंदी व छापामारी कर कुख्यात बिलाल मांझी को गिरफ्तार किया है. गालूडीह में नक्सली बन डीजल मिस्त्री का अपहरण कर 11 लाख वसूलने तथा लूट-डकैती के कई मामलों में पुलिस को बिलाल मांझी की तलाश थी. उसके पास से दो पिस्तौल […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एएसपी प्रणव आनंद झा के नेतृत्व में एसटीएफ ने राहरगोड़ा चौक पर घेराबंदी व छापामारी कर कुख्यात बिलाल मांझी को गिरफ्तार किया है. गालूडीह में नक्सली बन डीजल मिस्त्री का अपहरण कर 11 लाख वसूलने तथा लूट-डकैती के कई मामलों में पुलिस को बिलाल मांझी की तलाश थी. उसके पास से दो पिस्तौल बरामद किया गया है. जादूगोड़ा थाना में रख कर उससे पूछताछ की जा रही है.
कई घटना में शामिल होने की बात स्वीकारी : अब तक की पूछताछ में बिलाल एवं उसके साथियों ने घाटशिला क्षेत्र में लूट अौर डकैती की चार घटनाअों को अंजाम देने तथा उसके साथियों ने शहर में दो-तीन घटनाअों सहित गालूडीह की घटना में संलिप्तता की बात स्वीकार की है.
गालूडीह कांड का मास्टर माइंड है बिलाल : चार अप्रैल 2018 को गालूडीह के पैरागुड़ी खड़िया कॉलोनी निवासी डीजल मिस्त्री शक्ति पद साहू का अपहरण कर 11 लाख रुपये फिरौती वसूली गयी थी. बताया जाता है कि इस घटना का मास्टर माइंड बिलाल मांझी अौर नक्सली बन कर अंजाम दिया गया था. पुलिस ने गदरा निवासी विजय मिस्त्री उर्फ विजयवान सिंह, गालूडीह के अनिल सोरेन, के रवि सोरेन उर्फ छोटू, ईटामारा निवासी लखी राम किस्कू को गिरफ्तार किया था.
फिरौती में वसूली गयी राशि से 1.56 लाख रुपये बरामद किया गया था. उसके बाद से पुलिस बिलाल की तलाश कर रही थी. मूल रूप से पटमदा निवासी बिलाल मांझी पर 2008 में पटमदा क्षेत्र में एक मुखिया की हत्या करने का भी आरोप है अौर इस मामले में वह जेल गया था. बिलाल घाटशिला अौर आसपास लूट-डकैती में सक्रिय था. एसएसपी अनूप बिरथरे को सूचना मिली कि बिलाल मांझी घटना को अंजाम देने वाला है अौर घाटशिला- जादूगोड़ा की अोर जाने वाला है.
इस सूचना के बाद एसएसपी ने एएसपी के नेतृत्व में एसटीएफ को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया. उसका पीछा कर रही टीम ने अपने एक संपर्क सूत्र के माध्यम से बिलाल मांझी से संपर्क कायम कर लिया अौर घटना को अंजाम देने का सौदा करते हुए प्लान बनाने के लिए राहरगोड़ा चौक बुलाया. सभी को सरजामदा में जाकर घटना का प्लान बनाना था. दो साथियों के साथ बस से उतरते ही पूर्व से तैयार एसटीएफ ने बिलाल को साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया.
पटमदा का रहने वाला है, राहरगोड़ा चौक से पकड़ा गया
गालूडीह में नक्सली बन डीजल मिस्त्री का किया था अपहरण
चार लूट-डकैती की घटनाअों में था शामिल, दो पिस्तौल बरामद
एएसपी ने अपराधी बन कर जाल बिछाया
बिलाल को पकड़ने के लिए एएसपी ने अपराधी बन कर जाल बिछाया. संपर्क के माध्यम से एएसपी ने बिलाल से पेट्रोल पंप में डकैती तथा हत्या के सौदा के लिए संपर्क साधा अौर राहरगोड़ा चौक पर बुलाया. जैसे ही बिलाल साथियों के साथ बस से उतरा पुलिस ने उसे धर दबोचा. हालांकि पुलिस ने बिलाल की गिरफ्तारी की अब तक पुष्टि नहीं की है. पुलिसकर्मियों के सादे लिबास अौर सिर में पगड़ी बांध रखी थी. इससे ग्रामीणों में शक पैदा हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




