जमशेदपुर : टाटा-बादामपहाड़ डेमू से राज्यपाल ने हल्दीपोखर तक 22 किमी यात्रा भी की

Updated at : 06 Jan 2019 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा-बादामपहाड़ डेमू से राज्यपाल ने हल्दीपोखर तक 22 किमी यात्रा भी की

हल्दीपोखर से हेलीकॉप्टर से रांची लौट गयीं राज्यपाल जमशेदपुर : टाटा-बादामपहाड़ डेमू के उद्घाटन के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इस ट्रेन से आम यात्री के तरह हल्दीपोखर हॉल्ट तक (करीब 22 किलोमीटर) यात्रा भी की. इस दौरान राज्यपाल ने लोगों का हाथ हिलाकर स्वागत किया. इधर, छह बोगी के उक्त पैसेंजर ट्रेन में इंजन […]

विज्ञापन
हल्दीपोखर से हेलीकॉप्टर से रांची लौट गयीं राज्यपाल
जमशेदपुर : टाटा-बादामपहाड़ डेमू के उद्घाटन के बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इस ट्रेन से आम यात्री के तरह हल्दीपोखर हॉल्ट तक (करीब 22 किलोमीटर) यात्रा भी की.
इस दौरान राज्यपाल ने लोगों का हाथ हिलाकर स्वागत किया. इधर, छह बोगी के उक्त पैसेंजर ट्रेन में इंजन से जुड़ी एक बोगी के बाद दूसरी बोगी में राज्यपाल और अन्य अतिथियों के बैठने के लिए 26 बर्थों पर सफेद तौलिया की सिलाई अौर विशेष साफ-सफाई की गयी थी. राज्यपाल के साथ उनके ओएसडी, सचिव जेपी दास, एसके महतो, सुरक्षा पदाधिकारी के अलावा जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, पोटका विधायक मेनका सरदार, चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम छत्रसाल सिंह, डीओएम सत्यम प्रकाश, सीनियर डीसीएम भास्कर, सांसद के सचिव यशवंत महतो आदि मौजूद थे.
हल्दीपोखर में सीढ़ी लगाकर राज्यपाल व अन्य को ट्रेन से उतारा गया : हल्दीपोखर हॉल्ट पर प्लेटफॉर्म नीचे होने के कारण लोहे की सीढ़ी लगाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सहित अन्य अतिथियों को ट्रेन से उतारा गया. वहीं ट्रेन का पहला ठहराव हल्दीपोखर होने के कारण अौर अतिथियों के यहां उतरने को लेकर ट्रैक पर साफ-सफाई के साथ-साथ पेंट भी किया गया था. वहीं ट्रेन को भी बैलून व फूलों से सजाया गया था.
ट्रेन चलने से मेरे साथ-साथ लाखों लोगों के दिलों को खुशी मिली है : द्रौपदी मुर्मू
टाटा-बादामपहाड़ डेमू के चलने से टाटा के अलावा ओडिशा के सीमावर्ती जिले के लाखों लोगों का दिल खुश हुआ है. ओडिशा के सीमावर्ती जिला बारीपदा से मैं आती हूं, इस कारण उक्त खुशी को अच्छे से महसूस कर रही हूं. आने वाले दिन में टाटा-बादामपहाड़ के बीच डबल रेल लाइन अौर टाटा-बादामपहाड़ ट्रेन का एक्सटेंशन क्योंझर से होने पर सोने पर सुहागा हो जायेगा. यह बातें झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने टाटानगर स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो, विधायक मेनका सरदार अौर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण से बातचीत के दौरान कहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola