ePaper

जमशेदपुर : सर्दी का सितम जारी, ठंड से हो चुकी है तीन की मौत

Updated at : 26 Dec 2018 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : सर्दी का सितम जारी, ठंड से हो चुकी है तीन की मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में कड़ाके की ठंड ने तीन और लोगों की जान ले ली है. शहर में टाटानगर स्टेशन पर एक भिखारी की मौत हो गयी, जबकि घाटशिला में एक युवक तथा नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम) में एक बुजुर्ग महिला की जान कड़ाके की ठंड के कारण चली गयी. जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी प्रखंड के […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान में कड़ाके की ठंड ने तीन और लोगों की जान ले ली है. शहर में टाटानगर स्टेशन पर एक भिखारी की मौत हो गयी, जबकि घाटशिला में एक युवक तथा नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम) में एक बुजुर्ग महिला की जान कड़ाके की ठंड के कारण चली गयी.
जानकारी के अनुसार, नोवामुंडी प्रखंड के लोकेसायी गांव में बुजुर्ग महिला पुनाय बोबोंगा (65) ने मंगलवार सुबह करीब तीन बजे दम तोड़ दिया. बताया जाता है कि पुनाय के पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े भी नहीं थे. परिवार अब भी पुआल बिछाकर सोता है.
इधर, घाटशिला के भुइयांपाड़ा निवासी महावीर नमाता (32) की मौत उस वक्त हुई जब वह ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार पांडे के घर जा रहा था. रास्ते में दुकान से उसने खैनी खरीदी और बाहर निकलते ही सड़क पर गिर पड़ा. उसे इलाज के लिए सुवर्णरेखा नर्सिंग होम ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.
राज्य में चार और मरे
ठंड से झामुमो नेता की मौत : रामगढ़ में झामुमो कुजू पूर्वी पंचायत अध्यक्ष व मुरपा निवासी संतोष कुमार महतो उर्फ गुजा (33) की मौत ठंड लगने से हो गयी.
तुको गांव की घटना : रांची के बेड़ो प्रखंड के तुको गांव निवासी धनी महतो (58) की सोमवार की रात ठंड लगने से मौत हो गयी.
ठंड से वृद्ध की मौत: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ पहाड़ी के समीप बंदुआ गांव के करमू भुइयां (50)की ठंड लगने से मौत हो गयी.
बोरियो में भी मुस्तकीम मोमीन की ठंड से मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola