जमशेदपुर : रुपये देने में आनाकानी की, तो गब्बर-चंद्रशेखर को मारी गोली

Updated at : 04 Dec 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : रुपये देने में आनाकानी की, तो गब्बर-चंद्रशेखर को मारी गोली

जमशेदपुर : फायरिंग मामले में तीन दिन के रिमांड पर लिये गये छाेटा बाबा व दीवाना ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि एमजीएम के पिपला मोड़ पर रुपये देने में आनाकानी करने पर गब्बर उर्फ मो इम्तियाज और चंद्रशेखर गौड़ को दोनों ने गोली मारी थी. दोनों की निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामद […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : फायरिंग मामले में तीन दिन के रिमांड पर लिये गये छाेटा बाबा व दीवाना ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि एमजीएम के पिपला मोड़ पर रुपये देने में आनाकानी करने पर गब्बर उर्फ मो इम्तियाज और चंद्रशेखर गौड़ को दोनों ने गोली मारी थी. दोनों की निशानदेही पर पुलिस हथियार बरामद करने में जुटी है. कार में रुपये थे, लेकिन रुपये किसने लिये, इसका खुलासा दोनों ने नहीं किया है.
पुलिस ने दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है. एमजीएम थाना में दोनों से ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और डीएसपी पूछताछ कर रहे हैं. दोनों ने पूछताछ में बताया है कि गब्बर के साथ दीवाना और छोटा बाबा के बीच यह समझौता हुआ था कि अमित हत्याकांड के मामले में कोर्ट में गवाही देने के लिए जैसे ही दीपक और कुणाल दोनों अंदर घुसेंगे, इधर गब्बर दस लाख रुपये पेमेंट करेगा.
26 नवंबर को समझौते के तहत चंद्रशेखर अपनी कार से गब्बर को लेकर भिलाइपहाड़ी पहुंचा. वहां राज कुमार उर्फ छोटा बाबा और दीवाना को कार में बैठाकर पिपला ले गये. पिपला पर दीवाना और छोटा बाबा दोनों कोर्ट में गवाही देने गये कुणाल और दीपक से मोबाइल पर संपर्क में थे. दोनों के कोर्ट के अंदर चले जाने की सूचना मिलने पर छोटा बाबा ने गब्बर से रुपये मांगे.
इस पर गब्बर ने गवाही हो जाने के बाद रुपये देने की बात कही. इसको लेकर विवाद हुआ और पीछे सीट पर बैठे छोटा बाबा और दीवाना ने फायरिंग कर दी. एक गोली आगे सीट पर बैठे गब्बर के सिर के पीछे लगी. वहीं कार चालक सीट से उतर कर चंद्रशेखर भागने लगा. उसे भी दो गोली मारी. पुलिस को छोटा बाबा ने बताया कि बकाया राशि दस लाख रुपये मिलनी थी, लेकिन कार में कितने रुपये थे, उसे नही मालूम. रुपये कहां गये इसके बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है.
पोस्टमार्टम के बाद गब्बर का शव पहुंचा शहर, आज होगा सुपुर्द-ए-खाक
जमशेदपुर. गवाह मैनेज करने के विवाद में गोलीबारी में मरे जवाहरनगर रोड नंबर 13 निवासी गब्बर के शव का कोलकाता में पोस्टमार्टम हुआ. सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद सिर के पिछले हिस्से में फंसी गोली निकालकर जमशेदपुर पुलिस को सौंप दी गयी. इसके अलावा खून का सैंपल भी पुलिस को दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव देर रात सड़क मार्ग से आवास पहुंचा. मंगलवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola