अब एमडीएम खाने के बाद बच्चों को नहीं धोनी पड़ेगी थाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

संदीप सावर्ण, जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों के बच्चे अब मिड डे मील खाने के बाद अपनी थाली नहीं धोयेंगे. उनकी थाली धोने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से ही व्यवस्था की जायेगी. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की ओर से दिये गये निर्देश के आलोक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी जिले के […]
विज्ञापन
संदीप सावर्ण, जमशेदपुर : सरकारी स्कूलों के बच्चे अब मिड डे मील खाने के बाद अपनी थाली नहीं धोयेंगे. उनकी थाली धोने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से ही व्यवस्था की जायेगी. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की ओर से दिये गये निर्देश के आलोक में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी जिले के उपायुक्त व जिला शिक्षा अधीक्षक को इससे संबंधित आदेश जारी किया है.
पत्रांक संख्या 1551 के माध्यम से विभाग ने लिखा है कि विभिन्न माध्यम से यह जानकारी मिल रही है कि बच्चों से ही मिड डे मील की थाली धुलवायी जा रही है. इस पर तत्काल रोक लगायी जाये. साथ ही थाली धुलने के लिए उचित व्यवस्था की जाये. आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की बात भी कही गयी है.
- राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के निर्द��श पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश
- अब स्कूल प्रबंधन करेगा थाली धुलवाने की व्यवस्था
- सभी जिलों के उपायुक्त व जिला शिक्षा अधीक्षक को भेजा गया आदेश
- करीब 1600 प्राथमिक व मध्य विद्यालय के लगभग दो लाख बच्चों को मिलेगी राहत
क्यों देना पड़ा आदेश
नेशनल ह्यूमन राइट व क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने पत्र लिख कर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से शिकायत की थी कि झारखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों के बाल अधिकार का हनन किया जा रहा है. बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए किताब के बस्ते के साथ ही थाल-ग्लास भी ढोकर लाते हैं. यह एक विचित्र तस्वीर है.
मिड डे मील खाने के बाद बच्चे कुछ देर तक लाइन में लग थाली धोने में लगे रहते हैं. इससे मानसिक रूप से उन पर बुरा प्रभाव पड़ता है. राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने भी इसे बाल अधिकारों का हनन माना, जिसके बाद यह आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










