रंगदारी नहीं दी तो दवा व्यवसायी को गोली मारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो के रोड नंबर दो स्थित शाहीन मेडिकल स्टोर के मालिक मो जमीरुल हक को अपराधी शिबू बच्चा ने शनिवार रात करीब 10 बजे गोली मार दी. गोली जमीरुल के बायें तलवे के पास गोली लगी है. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जमीरुल ने बताया कि वह अपनी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मानगो के रोड नंबर दो स्थित शाहीन मेडिकल स्टोर के मालिक मो जमीरुल हक को अपराधी शिबू बच्चा ने शनिवार रात करीब 10 बजे गोली मार दी. गोली जमीरुल के बायें तलवे के पास गोली लगी है. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जमीरुल ने बताया कि वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तभी शिबू बच्चा आया और एक लाख रुपये मांगे. रंगदारी देने से इनकार करने पर कहा कि ठीक नहीं होगा. जमीरुल ने कहा कि उसके पास एक लाख रुपये नहीं हैं. इसी बात पर शिबू ने कमर से पिस्तौल निकाली और जमीरुल के पैर में गोली मार कर भाग गया.
अास-पास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और जमीरुल को उठाकर एमजीएम अस्पताल ले गये. वहां से टीएमएच ले जाया गया. मानगो पुलिस को भी घटना की सूचना दी गयी.
नहीं मिला एंबुलेंस, टेंपो से लेकर गये टीएमएच
एमजीएम अस्पताल में इलाज से असंतुष्ट होकर जमीरूल के परिजन उसे टीएमएच ले जाने लगे. लेकिन एमजीएम अस्पताल में काफी प्रयास करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिल पाया. इसके बाद उसे टेंपो से टीएमएच लेकर गये. परिजनों ने बताया कि एमजीएम अस्पताल लाने के बाद डॉक्टर ने एक्स रे कराने की बात कही. मरीज को एक्स रे रूम लाया गया. लेकिन वहां कर्मचारी गायब मिले. काफी खोजबीन के बाद जब एक्स रे नहीं हुआ तो उसे टीएमएच ले जाने का फैसला लिया.
पूर्व में भी मांगी थी रंगदारी :
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि मानगो रोड नंबर दो और चार में शिबू बच्चा का अातंक बढ़ गया है. वह कभी भी किसी के साथ मारपीट कर लेता है. शिबू ने जमीरुल हक से पूर्व में भी दो-तीन बार रंगदारी की मांग की थी. शिबू चोरी, फायरिंग और मारपीट के मामले में कई बार जेल जा चुका है. हाल में ही उसने पुलिस के मुखबिर कैफ पर भी फायरिंग की थी. पुलिस ने बताया कि शिबू के पिता लल्लू पर दंगा के आरोप में केस दर्ज कराया गया था.
कोट :
मानगो रोड नंबर दो स्थित शाहीन मेडिकल स्टोर के मालिक पर अपराधी शिबू बच्चा ने गोली चलायी है. दुकानदार को तलवे में गोली लगी है. गोली मारने का कारण रंगदारी नहीं देना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
अरुण महथा, थाना प्रभारी,मानगो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










