समाज कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहा, स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों को विकसित करेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहीद ग्राम विकास योजना के तहत राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों को विकसित करेगी. इसके लिए आठ गांवों को चिह्नित कर काम शुरू कर दिया गया है. यह बातें राज्य की महिला, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा सह कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहीं. डॉ मरांडी मंगलवार को जमशेदपुर के दौरे के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहीद ग्राम विकास योजना के तहत राज्य सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों को विकसित करेगी. इसके लिए आठ गांवों को चिह्नित कर काम शुरू कर दिया गया है. यह बातें राज्य की महिला, बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा सह कल्याण मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने कहीं.
डॉ मरांडी मंगलवार को जमशेदपुर के दौरे के क्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने कहा कि सरकार आवासीय विद्यालयों को भी विकसित कर रही है. वहां के बच्चों के लिए बेहतर खान-पान व अन्य सुविधाओं के साथ-साथ साइकिल वितरण किया जा रहा है.
छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि बढ़ा दी गयी है. जहां आदिवासी और हरिजनों की संख्या ज्यादा है, उनके लिए विशेष कदम उठाये जा रहे हैं. आदिम जनजातियों के कल्याण के लिए भी योजनाएं बनायी जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










