जमशेदपुर : 4.5 लाख रुपये बकाया बता 200 घरों की बिजली काटी, हंगामे के बाद जोड़ा कनेक्शन

Updated at : 28 Oct 2018 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : 4.5 लाख रुपये बकाया बता 200 घरों की बिजली काटी, हंगामे के बाद जोड़ा कनेक्शन

जमशेदपुर : बालीगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी में पूर्व सूचना दिये बगैर बिजली के तीन कनेक्शन काट दिये गये जिससे 200 से अधिक परिवाराें के घराें में अंधेरा छा गया. वहीं विभाग ने चाैथा कनेक्शन नहीं काटा, जिसका उपयाेग बिल्डर निर्माण कार्य में कर रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर लाेगाें ने हंगामा शुरू कर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बालीगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी में पूर्व सूचना दिये बगैर बिजली के तीन कनेक्शन काट दिये गये जिससे 200 से अधिक परिवाराें के घराें में अंधेरा छा गया. वहीं विभाग ने चाैथा कनेक्शन नहीं काटा, जिसका उपयाेग बिल्डर निर्माण कार्य में कर रहा था.
इसकी जानकारी मिलने पर लाेगाें ने हंगामा शुरू कर दिया. युवा जदयू नेता डॉ पवन कुमार पांडेय आैर कॉलोनी के अध्यक्ष निर्मल सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लाेगाें ने विद्युत महाप्रबंधक से बिष्टुपुर कार्यालय में जाकर मुलाकात की और वस्तु स्थिति की जानकारी दी. जीएम ने मानगाे के एसडीआे काे चाैथी लाइन भी काटने का आदेश दे दिया. यह आदेश मिलने पर एसडीआे ने चौथी लाइन काटने के बजाय काटी गयी तीन लाइन काे भी जाेड़ दिया.
इसे न्यू ग्रीन सिटी के लाेग बिल्डर और विद्युत एसडीओ की मिलीभगत बता रहे हैं. वे अब एसडीआे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने साेमवार काे एसडीअाे कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है. बकाया भुगतान का अश्वासन मिला : विद्युत विभाग के महाप्रबंधक अरविंद कुमार ने कहा कि बालीगुमा साेसाइटी के लाेगाें ने जल्द बकाया बिल जमा करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद कनेक्शन जाेड़ा गया.
बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन काटने का आरोप : डॉ पवन पांडेय ने बताया कि विभाग का एक-एक लाख रुपये बकाया होने की वजह से तीन कनेक्शन काट दिया गया. जबकि बिल्डर के कनेक्शन पर भी एक लाख से अधिक का बकाया था, लेकिन उसका कनेक्शन नहीं काटा गया.
विभाग का कहना है कि एक लाख रुपये से अधिक बकाया वाले का कनेक्शन काटना है. ग्रीन सिटी में एक कनेक्शन पर मात्र 56 हजार रुपये ही बकाया है, लेकिन विभाग ने बिना पूर्व सूचना के कनेक्शन काट दिया.
डॉ पांडेय ने कहा कि इस बकाया का भुगतान बिल्डर काे ही करना था, लेकिन उसने लाइन कटवा कर साजिश रची थी, ताकि स्थानीय लाेग इसका भुगतान करें. जीएम के निर्देश पर जब मानगाे एसडीआे चाैथा कनेक्शन काटने पहुंचे, ताे महिलाअाें ने उनका विराेध किया. इसके बाद उन्हाेंने तीनाें अन्य कनेक्शन भी जाेड़ दिये. एसडीआे ने कनेक्शन जाेड़ते वक्त कहा कि बिल्डर द्वारा एक लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है.
अब स्थानीय लाेग एसडीओ को हटाने व बिल्डर द्वारा बिजली का बकाया 4.5 लाख का भुगतान कराने पर अड़े हुए हैं. विद्युत महाप्रबंधक से मिलने गये कॉलोनी के लोगों में मनोरंजन ठाकुर, आरएन महतो, अरविंद कुमार, मनीष भगत, रमेश गुप्ता, शंभु श्रीवास्तव, रमेश लाल, अनिल कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola