मेरी सुरक्षा खतरे में, कॉलेज में रिवाल्वर रखने की अनुमति दी जाये
जमशेदपुर : सोशल नेटवर्किंग साइट पर महिलाओं की ओर से चलाये अभियान ‘मी टू’ के बीच केयू के एलबीएसएम कॉलेज के गणित विभाग की शिक्षिका सविता मिश्रा ने फेसबुक पर अपनी भावनाएं साझा की हैं. उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह से कॉलेज के दो शिक्षक सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करते हैं. साथ ही घसीटकर […]
जमशेदपुर : सोशल नेटवर्किंग साइट पर महिलाओं की ओर से चलाये अभियान ‘मी टू’ के बीच केयू के एलबीएसएम कॉलेज के गणित विभाग की शिक्षिका सविता मिश्रा ने फेसबुक पर अपनी भावनाएं साझा की हैं. उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह से कॉलेज के दो शिक्षक सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करते हैं. साथ ही घसीटकर थाने ले जाने की बात करते हैं. सभी लोग चुप्पी साधे रहते हैं.
शिक्षिका ने गत 27 जुलाई को कुलपति को पत्र लिखकर कॉलेज के राजनीति शास्त्र व मैथिली विभाग के दो शिक्षकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये थे. विवि प्रशासन ने इस मामले में महिला शिकायत निवारण कोषांग को जांच का जिम्मा सौंपा. जांच पूरी होने से पहले ही महिला शिक्षिका ने जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिये हैं.
शिक्षिका ने गत 11 अक्तूबर 2018 को कुलपति को संबोधित आठ पन्नों का दूसरा पत्र भेजा है. संबंधित पत्र विवि की कार्रवाई और रिपोर्ट जमा होने से पहले ही लीक हो गया है. पत्र में नौ अलग-अलग बिन्दुओं पर सवाल खड़े किये गये हैं. शिक्षिका ने पत्र में अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए कॉलेज में लाइसेंसी रिवाल्वर रखने की अनुमति प्रदान करने को कहा है. कहा गया है कि कॉलेज में मात्र दो स्थायी शिक्षिकाएं हैं. लेडी स्टाफ रूम नहीं है. कॉलेज में लेडी स्टाफ रूम और लेडी टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है.
उन्होंने स्टाफ रूम और स्टाफ रूम के गलियारे में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है. आरोप पत्र में उन्होंने कॉलेज के दो शिक्षकों के तबादले और अपनी पूर्व लिखित शिकायत पर सीबीआई जांच की सिफारिश सरकार को भेजने के लिए कहा है. दूसरे पत्र में आधे दर्जन लोगों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये गये हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए