हैंगिंग ब्रिज और एप्रोच रोड का विरोध, डीपीआर में होगा बदलाव, स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड करेगी निर्माण

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर से एनएच-33 को जोड़ने के लिए हावड़ा ब्रिज के तरह केबुल स्ट्रेस ब्रिज (हैैंगिंग ब्रिज) व फोरलेन एप्रोच रोड को लेकर मंगलवार को सर्वे करने पहुंचे अधिकारियों का पटेलनगर व सुंदरहातु के लोगों ने विरोध किया. हैंगिंग ब्रिज (एलिवेटेड कॉरिडोर) को डीपीआर के अनुसार 1382 मीटर लंबा अौर 100 मीटर चौड़ा […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर से एनएच-33 को जोड़ने के लिए हावड़ा ब्रिज के तरह केबुल स्ट्रेस ब्रिज (हैैंगिंग ब्रिज) व फोरलेन एप्रोच रोड को लेकर मंगलवार को सर्वे करने पहुंचे अधिकारियों का पटेलनगर व सुंदरहातु के लोगों ने विरोध किया. हैंगिंग ब्रिज (एलिवेटेड कॉरिडोर) को डीपीआर के अनुसार 1382 मीटर लंबा अौर 100 मीटर चौड़ा बनाया जायेगा. इसके अलावा एप्रोच रोड भी बनेगी.
इसमें 32-32 फीट चौड़ी डबल लेन रोड, बीच में चार फीट डिवाइडर, दोनों ओर फुटपाथ का प्रोविजन था. इधर, निरीक्षण व सर्वे के दौरान हैंगिंग ब्रिज अौर एप्रोच रोड की जद में आने वाले लोगों के अलावा सुंदरहातु ग्रामसभा ने बिना सहमति के उनकी जमीन लेने पर आपत्ति जतायी. हालांकि बाद में पथ निर्माण विभाग के इइ संजय कुमार सिंह व टीम ने मंगलवार की सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक साढ़े छह घंटे तक निरीक्षण किया.
लोगों के विरोध को लेकर पुराने डीपीआर के बजाय नये डीपीआर अौर नये एलाइनमेंट के अनुसार नया नक्शा बनाकर ब्रिज बनाने की बात कही. अब 84 फीट चौड़े पुल के लिए 100 फीट चौड़ा अौर 800 मीटर ब्रिज, 800 मीटर दोनों अोर एप्रोच रोड कुल 1600 मीटर लंबा फोर लेन एप्रोच रोड एलाइंमेंट अौर ब्रिज के स्थान में बदलाव करने की बात कही. सर्वे करने वाली टीम में एइ सीएस गुप्ता, इइ मोहम्मद फरीदी, कंसल्टेंट के पदाधिकारी, टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट के पदाधिकारी ज्योति, जमशेदपुर सीओ, बिजली विभाग के इइ पीके विश्वकर्मा, एइ आरबी महतो शामिल थे.
फ्लाइओवर की जद में आया छोटा गोविंदपुर पावर सब स्टेशन
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में हैंगिंग ब्रिज बनाने में कंसल्टेंट ने भौगोलिक क्षेत्र का अध्ययन किये बिना 350 करोड़ रुपये का डीपीआर बना दिया. यह खुलासा मंगलवार को निरीक्षण के दौरान हुआ. निरीक्षण में बिजली विभाग के इइ अौर एइ ने छोटा गोविंदपुर पावर स्टेशन के ऊपर से ब्रिज बनाने पर आपत्ति करने के साथ ही पावर ग्रिड के ऊपर से बनाने के बजाय पावर ग्रिड से बगल से फ्लाइओवर का एलाइनमेंट बनाने का अनुरोध किया. इस पर पथ निर्माण विभाग के इइ ने आपत्ति को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया. सूत्रों के अनुसार पूर्व के ब्रिज अौर एप्रोच रोड के स्थान पर कम प्रोजेक्ट में बदलाव करने, एप्रोच रोड अौर ब्रिज के स्थान में बदलाव करके नये स्थान अौर एलाइनमेंट के अनुसार नक्शा व डीपीआर बनाने को कहा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola