जमशेदपुर : बर्मामाइंस में अड्डेबाजी को लेकर दो बस्ती के लोगों के बीच पथराव, लाठी-डंडे चले, चार घायल

Updated at : 28 Sep 2018 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस में अड्डेबाजी को लेकर दो बस्ती के लोगों के बीच पथराव, लाठी-डंडे चले, चार घायल

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में अड्डेबाजी और गांजा पीने के विवाद को लेकर गुरुवार की शाम छह बजे कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती और जय प्रकाश आश्रम के लोगों के बीच पथराव हुआ. इस दौरान लोगों के बीच लाठी-डंडे भी चले. घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गये हैं. घायल महिला व अन्य का […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस में अड्डेबाजी और गांजा पीने के विवाद को लेकर गुरुवार की शाम छह बजे कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती और जय प्रकाश आश्रम के लोगों के बीच पथराव हुआ. इस दौरान लोगों के बीच लाठी-डंडे भी चले.
घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गये हैं. घायल महिला व अन्य का इलाज पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में कराया. पथराव में शबाना परवीन के घर का एसबेस्टस टूट गया. घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी प्रभात कुमार, डीएसपी अनुदीप सिंह, बर्मामाइंस थाना के दारोगा एसएल तिवारी कई थानों की पुलिस समेत वज्र वाहन मौके पर पहुंच गया. पुलिस दो नाबालिग को पकड़कर पूछताछ कर रही है. फिलहाल किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola