बीपीएम स्कूल के छात्रों में मारपीट, टीएमएच में भर्ती
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस बीपीएम स्कूल के छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर को मारपीट की घटना हुई. घटना में छात्र सह कैरेज कॉलोनी के मुर्शीद अंसारी के सर में गंभीर चोट आयी है. उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी रामयस प्रसाद पहुंचे और मामले की छानबीन की. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बर्मामाइंस बीपीएम स्कूल के छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर को मारपीट की घटना हुई. घटना में छात्र सह कैरेज कॉलोनी के मुर्शीद अंसारी के सर में गंभीर चोट आयी है. उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी रामयस प्रसाद पहुंचे और मामले की छानबीन की.
इस संबंध में घायल के बयान पर बर्मामाइंस थाना में प्रेमनगर के मंचन कुमार समेत दो नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बीती रात छापाेमारी कर मंचन कुमार समेत दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया. रविवार की शाम को मंचन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो नाबालिग को रिमांड होम भेज दिया है.
स्कूल में खेलने के दौरान हुई थी मारपीट
पुलिस के अनुसार प्रेमनगर के रोहित कुमार और कैरेज कॉलोनी के मुर्शीद के दोस्त सुनीत के बीच किसी बात को लेकर दो दिनों से विवाद चल रहा था. 21 सितंबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. दोनों ने एक-दूसरे को अगले दिन स्कूल में देख लेने की धमकी दी थी. 22 सितंबर को स्कूल में सुनीत और मुर्शीद दोनों खड़े थे. इस बीच मंचन कुमार अपने दो दोस्तों के आया और मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन