खरकई-सुवर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा
Updated at : 08 Sep 2018 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से चांडिल अौर अोड़िशा स्थित व्यांगबिल डैम का फाटक खोल दिया गया. चांडिल डैम के चार फाटक एक मीटर अौर दो फाटक 0.25 मीटर खोले गये हैं, जबकि व्यांगबिल डैम के दो गेट 0.5 पांच मीटर खोले गये हैं. चांडिल अौर व्यांगबिल डैम का फाटक खोलने के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से चांडिल अौर अोड़िशा स्थित व्यांगबिल डैम का फाटक खोल दिया गया. चांडिल डैम के चार फाटक एक मीटर अौर दो फाटक 0.25 मीटर खोले गये हैं, जबकि व्यांगबिल डैम के दो गेट 0.5 पांच मीटर खोले गये हैं.
चांडिल अौर व्यांगबिल डैम का फाटक खोलने के कारण खरकई एवं सुवर्णरेखा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, खरकई खतरे के निशान के करीब है, जबकि सुवर्णरेखा नदी दूर है.
सुवर्णरेखा नदी का खतरे का निशान 121.500 मीटर है, जबकि शाम चार बजे तक जल स्तर 119 मीटर दर्ज किया गया. दूसरी अोर खरकई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर की तुलना में शाम चार बजे तक जलस्तर 128.95 मीटर दर्ज किया गया. जिला प्रशासन को दी गयी रिपोर्ट के अनुसार चांडिल डैम का वाटर लेवल 181 आरएल मीटर, व्यांगबिल डैम का 304.34 आरएल मीटर अौर गालूडीह बराज का 92.30 आरएल मीटर है. गालूडीह बराज के चार गेट खोले गये हैं.
बरसात के कारण अस्पतालों में कम पहुंचे मरीज
जमशेदपुर. शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को एमजीएम व सदर अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा कम मरीज पहुंचे. सुबह में कुछ मरीज आये थे लेकिन शाम में इसकी संख्या काफी कम थी. यहां प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. वहीं शुक्रवार को चार सौ के करीब मरीज आये.
दिनभर में हुई 63 मिमी बारिश
जमशेदपुर. जमशेदपुर व अासपास के इलाके में शुक्रवार को 63 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी. बारिश के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गयी. मौसम विभाग की मानें, तो अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. साथ ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. हवा में आर्द्रता अधिकतम 97 तथा न्यूनतम 73 फीसद रही. पिछले 24 घंटे में एक डिग्री की वृद्धि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




