शहर में नहीं चले ऑटो, मिनी बस व स्कूली वाहन, आज से कुछ राहत की उम्मीद, चालकों की हड़ताल से शहर रहा बेबस प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
Updated at : 29 Aug 2018 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : जांच अभियान रोकने और कागजात बनाने की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ऑटो चालकों की हड़ताल से शहर मंगलवार को पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि देर शाम मिनी बस एसोसिएशन ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया. स्कूली वाहन चालकों ने भी बुधवार से हड़ताल समाप्त करने के संकेत […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जांच अभियान रोकने और कागजात बनाने की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ऑटो चालकों की हड़ताल से शहर मंगलवार को पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि देर शाम मिनी बस एसोसिएशन ने खुद को हड़ताल से अलग कर लिया. स्कूली वाहन चालकों ने भी बुधवार से हड़ताल समाप्त करने के संकेत दे दिये हैं.
प्रशासन की ओर से निर्धारित मापदंड मानने को तैयार हैं. पर इससे पहले मंगलवार को दिन भर शहर की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह ठप रही. जिला प्रशासन के दावे भी पूरी तरह फेल हो गये. प्रशासन ने हड़ताल में लोगों को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही थी. पर इसके विपरीत सड़कों पर सिटी बसें नहीं दिखी. लोग सिटी बसों के इंतजार में चौक- चौराहे, बस स्टॉप पर घंटों खड़े रहे. सिर्फ सुबह के समय ही इक्के-दुक्के सिटी बसें ही चलीं. वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ऑटो चालकों ने शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक- संचालक संघ के संरक्षक सह पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया. यहां बन्ना गुप्ता ने कहा : डीसी ही समस्या का निदान निकालें. ऑटो चालक दिशा- निर्देश का पालन करेंगे. पर आश्वासन नहीं मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी. ऑटो चालक प्रतिदिन चेकिंग अभियान से त्रस्त हैं. परमिट, टैक्स, फिटनेस, ओवर लोड सहित अन्य कारणों से यातायात पुलिस चालकों को परेशान करती है.
मंत्री सरयू राय ने की पहल
1. डीसी के साथ की बैठक
जो बस, ऑटो या वैन चलाना चाहते हैं, उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाये
जो ऑटो चालक कॉमर्शियल लाइसेंस बनाना चाहते है, उन्हें कैंप लगा कर दस्तावेज अपडेट करने का मौका दें. छह माह का टेंपोरेरी लाइसेंस निर्गत करें
आज परिवहन मंत्री और सचिव से करेंगे मुलाकात
2. मिले स्कूली वाहन चालकों से
कहा, हम वाहन चलाना चाहते हैं, प्रशासन सुरक्षा दे , प्रशासन नियमों का अनुपालन कराये
आठ सीटर मारुति वैन में 12 साल के 12 बच्चों को बैठाने की अनुमति मिले
3. अपील भी की
मंत्री सरयू ने ऑटो व वैन चालकों से अपील की है कि वे जनहित में परिचालन शुरू करें. नियमों के तहत गाड़ियां चलायें, ताकि जनता को दिक्कत नहीं हो और उनकी भी रोजी रोटी चल सके.
सड़कों पर बढ़ा निजी वाहनों का बोझ, लगा जाम
ऑटो नहीं चलने के कारण अभिभावक खुद ही बच्चों को स्कूल पहुंचाने निकल पड़े. इससे शहर की विभिन्न सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव बढ़ गया. मानगो पुल, बागे जमशेद, राजेंद्र विद्यालय, मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल , जुस्को टाउन ऑफिस, जेएच तारापुर बिष्टुपुर, केरला समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी सहित शहर के कई इलाकों में जाम लगा रहा. इस दौरान यातायात पुलिस नदारद रही. जुस्को टाउन ऑफिस के समीप टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




