चिकेन और शराब के लिए पैसे नहीं दिये, तो मार डाला

जमशेदपुर : चिकेन और शराब के लिए रुपये नहीं देने पर लाबे मार्डी और मिलन सिंह ने ही अपने दोस्त दिलीप हेम्ब्रम को पत्थर से कुचलकर जख्मी कर दिया. जख्मी हालात में उसे पहाड़ से नदी में फेंक दिया था. जिसमें उसकी मौत हो गयी. जांच में यह बात सामने आने के बाद लाबे मार्डी […]
जमशेदपुर : चिकेन और शराब के लिए रुपये नहीं देने पर लाबे मार्डी और मिलन सिंह ने ही अपने दोस्त दिलीप हेम्ब्रम को पत्थर से कुचलकर जख्मी कर दिया. जख्मी हालात में उसे पहाड़ से नदी में फेंक दिया था. जिसमें उसकी मौत हो गयी. जांच में यह बात सामने आने के बाद लाबे मार्डी और मिलन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने दलदली जंगल से दिलीप हेम्ब्रम का चप्पल, कपड़े और हत्या में प्रयोग किया गया बाइक बरामद किया गया है. पटमदा डीएसपी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कैलाश करमाली ने बताया कि तीनों दोस्त एक साथ ही बिजली का खंभा लगाने का काम करते थे. चार अगस्त को दिलीप के गांव काशीडांगा में लाबे मार्डी लेबर पेमेंट करने गया था. काम के दौरान काफी देर होने पर उसने दिलीप को अपने साथ बाइक से चलने को कहा. उसके बाद दिलीप लाबे के साथ उसके घर बुरुडांगा चला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










