सीएम आवास के पास बदमाशों ने मोबाइल छीना

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास के पास बारीडीह बस्ती के सुभाष कुमार दास से बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार की रात आठ बजे माेबाइल छीन लिया. मोबाइल छीनने वाले अपराधी लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे, जिसका नंबर 5683 था. सुभाष ने इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में दो […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास के पास बारीडीह बस्ती के सुभाष कुमार दास से बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार की रात आठ बजे माेबाइल छीन लिया. मोबाइल छीनने वाले अपराधी लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार थे, जिसका नंबर 5683 था. सुभाष ने इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में सुभाष ने बताया कि वह बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सीएम आवास से कुछ दूरी पर उनके मोबाइल पर फोन आया, जिसके बाद वे गाड़ी रोक कर मोबाइल पर बात कर रहे थे. इसी दौरान लाल रंग की पल्सर पर सवार होकर दो युवक आये और मोबाइल छीनकर फरार हो गये. सुभाष ने पुलिस को बताया कि मोबाइल छीनने के बाद बदमाश एग्रिको गोलचक्कर की ओर भागे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola